{"_id":"5f2feeae46fb5c220e3d00bc","slug":"fake-covid-19-report-four-arrested-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कोविड रिपोर्ट लेकर दिल्ली से आए चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी कोविड रिपोर्ट लेकर दिल्ली से आए चार युवक गिरफ्तार
Sun, 09 Aug 2020 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला पुलिस ने फर्जी कोविड रिपोर्ट लेकर पहुंचे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मंडी-कटौला-बजौरा मार्ग से होकर आए थे। पुलिस ने रात ढाई बजे रोपा बैरियर पर इन्हें रोका और कोविड रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे। पुलिस ने कोविड रिपोर्ट की सत्यता जांची तो यह फर्जी पाई गई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार रात ढाई बजे मंडी की तरफ से चार युवक सागर कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी दिल्ली-96, पंकज कुमार सरवन (21) पुत्र पूर्ण चंद सरवन निवासी दिल्ली, जय चंद (28) पुत्र रामसरन निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) और रामविलास (20) पुत्र रघुनंदन निवासी दिल्ली-91 को पुलिस ने जांच के लिए रोका। इनसे कोरोना रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन उनकी ओर से दिखाई गई रिपोर्ट फर्जी पाई गई। बताया जा रहा है कि ये सभी मनाली जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एहतियातन 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि फर्जी कोविड रिपोर्ट के साथ कुल्लू पहुंचने वाले चार लोगों को पुलिस ने रोपा बैरियर पर पकड़ा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने नकली रिपोर्ट को असली बना दिया था। क्रॉस चेक करने पर इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन