फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake call center issuing visa in the name of Canada busted, three arrested in solan

Solan News: धर्मपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 600 से अधिक लोगों से ऐंठ चुके करोड़ों

Mon, 30 Oct 2023 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 06:31 PM IST
सार

पुलिस जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मपुर अस्पताल रोड पर अवैध रूप से चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर दबिश की। 

विज्ञापन
Fake call center issuing visa in the name of Canada busted, three arrested in solan
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 पुलिस ने जिला सोलन के धर्मपुर में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। जहां से लोगों को कनाडा में नौकरी देने के नाम पर ठगी की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि संबंधित आरोपी अभी तक 600 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके है। जिनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पुलिस की पूछताछ जारी है। जिसमें कई खुलासे की उम्मीद है। पुलिस जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मपुर अस्पताल रोड पर अवैध रूप से चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर दबिश की। इस दौरान कॉल सेंटर में तीन युवक पाए गए।

विज्ञापन


जिसमें गुरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी एकता कॉलोनी बठिंडा पजांब, इंद्रजीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी मिनी सचिवालय रोड़ बठिंडा पंजाब और तीसरा आरोपी गुरप्रीत को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने तीनों से 7 मोबाइल फोन व 2 लैपटॉप भी कब्जे में लिए। इस कॉल सेंटर में चार स्थानीय युवतियों को भी नौकरी पर रखा गया था। पुलिस जांच में पता चला कि इस सेंटर का कोई भी पंजीकरण नहीं है। जब पुलिस ने उनके लेपटॉप और नोटबुक्स की जांच की तो उसमें पाया कि 600 से ज्यादा लोग से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। जिनके सभी दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है। तीनों व्यक्ति पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि तीनों आरोपी लोगों से धोखाधडी करके पैसों के लेनदेन के बारे में कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। तीनों ने पंजाब राज्य से आकर धर्मपुर क्षेत्र में जाली मोबाइल सिम कार्ड विभिन्न नंबरों का इस्तेमाल करके जालसाजी का कार्य करने के लिए फर्जी कॉल सेंटर खोला है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदो पर नौकरी का देते थे झांसा
आरोपी लोगों को कनाडा में ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, अकाउंटेंट, शेफ, डाइनिंग सुपरवाईजर, फैक्ट्री वर्कर, बिजनेस आदि की नौकरी का लालच देकर उनसे पैसा ऐंठ रहे थे। इन्होंने फेसबुक पेज भी बनाए है जिसके माध्यम से भी ये लोगों को संपर्क कर रहे थे। ये आरोपी बाहरी देशों जैसे ओमान, सऊदी अरब, बांगलादेश, पाकिस्तान आदि में रहने वाले भारतीय लोगों से जो कनाडा में जाने के इच्छुक हैं, से भी ठगी कर रहे थे।


स्थानीय युवतियों को भी दी थी नौकरी
धर्मपुर में कंपनी चलाने के लिए आरोपियों ने विज्ञापन लगाकर चार स्थानीय लड़कियों को भी भर्ती किया और प्रत्येक लड़की को दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया। इस फर्जी कॉल सेंटर की शुरुआत कुछ महीने पहले ही होने की वजह से इसके बारे में ज़्यादा लोगों द्वारा शिकायतें नहीं मिली। क्योंकि यह फर्जीवाडा करने में करीब तीन माह तक पीड़ित को उलझा कर रखते है। पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed