फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake account case: Police seized 100 accounts worth Rs 85 crore, names of many well-known companies also surfa

Fake Account Case: कांगड़ा पुलिस ने 85 करोड़ रुपये के 100 खाते किए सीज, कई नामी कंपनियों का नाम भी आया सामने

Thu, 20 Jul 2023 08:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jul 2023 08:31 PM IST
सार

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने धर्मशाला में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि फर्जी अकाउंट मामले में कांगड़ा पुलिस ने 85 करोड़ रुपये के 100 खातों को सीज किया है।

विज्ञापन
Fake account case: Police seized 100 accounts worth Rs 85 crore, names of many well-known companies also surfa
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

फर्जी अकाउंट मामले में कांगड़ा पुलिस ने 85 करोड़ रुपये के 100 खातों को सीज किया है। ये खाते हिमाचल के साथ अन्य राज्यों के भी हैं। इस मामले में कई नामी कंपनियों का भी नाम सामने आया है, जिस पर पुलिस विभाग जांच कर रहा है। यह बात एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने धर्मशाला में एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि फर्जी अकाउंट मामले में पुलिस ने अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी राज्यों के करीब 11 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके अलावा मनाली से भी पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। मामले पर कार्रवाई करते हुए कांगड़ा पुलिस ने अब तक 100 बैंक खातों को सीज किया है। इन खातों में 85 करोड़ रुपये के करीब राशि है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है। ऐसे खातों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ खाते नामी कंपनियों के भी हैं। कुछ और नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उस दिशा में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


क्या था मामला
जिला मुख्यालय में रह रहे चंबा निवासी एक युवक ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपने एक दोस्त के माध्यम से केनरा बैंक में खाता खुलवाया था। इस दौरान उन्हें बैंक डिटेल नहीं दी गई थी। बाद में जब बैंक डिटेल निकलवाई तो उनके खाते से 65 लाख रुपये का लेनदेन हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने धर्मशाला थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बैजनाथ और पपरोला निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में पंजाब के मोहाली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भी नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इन बैंक खातों का प्रयोग सट्टेबाजी के लिए किया जाता था।
विज्ञापन


अग्निवीर भर्ती मामले में राजस्थान से पकड़े दो और आरोपी
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि धर्मशाला में बीते जून में आयोजित हुई अग्निवीर भर्ती में पैसे लेकर भर्ती करवाने के मामले में राजस्थान के दो लोगों को पकड़ा है। उन्होंने अपनी चेन बना रखी थी। इस मामले में प्रदेश के बाहर के भी कई पहलू हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है। इस मामले में हिमाचल सहित जेएंडके, पंजाब, राजस्थान के साथ इंदौर भी पुलिस के निशाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed