फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fair on occasion of Solar eclipse will not be held in Kurukshetra this time, DC Shimla appealed to people

सूर्य ग्रहण पर कुरुक्षेत्र में इस बार नहीं लगेगा मेला, डीसी शिमला ने लोगों से की ये अपील

Fri, 19 Jun 2020 01:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
fair on occasion of Solar eclipse will not be held in Kurukshetra this time, DC Shimla appealed to people
डीसी शिमला की अपील - फोटो : अमर उजाला

सूर्य ग्रहण के अवसर पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लगने वाला मेला इस बार कोरोना महामारी के कारण आयोजित नहीं किया जाएगा। डीसी शिमला अमित कश्यप ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस बार सूर्य ग्रहण पर कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर से पूजा-अर्चना का सीधा प्रसारण विभिन्न टीवी चैनलों पर किया जाएगा। डीसी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि इस व्यवस्था का लाभ उठाएं और अपने घरों में रहें। बता दें अषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 21 जून को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा।

विज्ञापन


सुबह 10 बजकर 20 मिनट के आस पास आरंभ हो जाएगा और दोपहर 1 बजकर 49 मिनट समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 12 बजकर 2 मिनट के करीब चरम पर होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक मान्य रहेगा। सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है। ऐसे में ग्रहण के एक दिन पहले यानी 20 जून की रात 9 बजकर 52 मिनट से सूतक लग जाएगा और ग्रहण की सामाप्ति पर यह खत्म होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, कोरोना महामारी को देखते हुए डीसी कुरुक्षेत्र ने 19 से 21 जून तक ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर के एक किलोमीटर के क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में इस बार 21 जून को पड़ रहे सूर्य ग्रहण के दिन कुरुक्षेत्र में मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed