फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Factionalism exposed in front of Congress state president, two groups raised slogans against each other in Ser

Mandi: प्रतिभा सिंह के सामने भिड़े चेतराम और विजयपाल के समर्थक, गो बैक के लगे नारे

Sat, 28 Jan 2023 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Jan 2023 08:39 PM IST
सार

शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा और सुक्खू गुट के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा हो गया। दोनों गुटों के समर्थकों में हाथापाई तक हो गई।

विज्ञापन
Factionalism exposed in front of Congress state president, two groups raised slogans against each other in Ser
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा और सुक्खू गुट के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा हो गया। दोनों गुटों के समर्थकों में हाथापाई तक हो गई। दरअसल, अभियान को लेकर मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की धरोट पंचायत में शनिवार को पहुंचीं सांसद एवं पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के स्वागत कार्यक्रम में चेतराम और विजयपाल समर्थक आमने-सामने आ गए। प्रतिभा के समक्ष चेतराम गुट के समर्थकों ने कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजयपाल सिंह के खिलाफ गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी दौरान दोनों गुटों के समर्थकों में हाथापाई हो गई।

विज्ञापन


चेतराम दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। विजयपाल सुक्खू गुट के माने जाते हैं। विजयपाल सराज से कांग्रेस टिकट की दौड़ में भी थे। बताया जा रहा है कि चेतराम समर्थकों ने प्रतिभा सिंह को घेर कर रखा और विजयपाल और उनके समर्थकों को मिलने नहीं दिया। कार्यक्रम में विजयपाल को चेतराम ने मंच पर बैठने की जगह तक नहीं दी। बाद में प्रतिभा ने विजयपाल को मंच पर आने के लिए कहा। इसके बाद विजयपाल ने प्रतिभा सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट किया। विजयपाल ने कहा कि उन्हें प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यक्रम में बुलाया था। चेतराम और उनके समर्थकों ने हाथापाई कर घटिया हरकत की है। इससे सराज कांग्रेस का भला नहीं हो सकता।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव और सराज कांग्रेस के नेता महेंद्र ठाकुर ने विजयपाल समर्थकों के साथ हुई हरकत की निंदा की है। उन्होंने कहा कि चेतराम और उनके समर्थकों को भविष्य में इस तरह की हरकतें करने से परहेज करना चाहिए। चेतराम ठाकुर ने कहा कि विजयपाल ने विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ काम किया है। इसकी जानकारी आलाकमान को भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध ही करेंगे। गौर हो कि मंडी जिला के पधर में शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह ने यह कह दिया था कि यदि चुनाव जीते होते तो आज सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जगह कौल सिंह मुख्यमंत्री होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed