फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Expired medicines were dumped in a village near Baddi but had to be taken back following protests by the villa

Solan: बद्दी के पास गांव में एक्सपायरी दवाएं फेंकीं, ग्रामीणों के विरोध पर वापस ले जानी पड़ीं

Wed, 27 May 2026 08:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 May 2026 08:21 PM IST
सार

सोलन जिले के बद्दी के साथ लगते फलहां गांव में निजी पिकअप वाहन से एक्सपायरी दवाएं फेंकने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Expired medicines were dumped in a village near Baddi but had to be taken back following protests by the villa
बद्दी के पास गांव में एक्सपायरी दवाएं फेंकीं। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के साथ लगते फलहां गांव में निजी पिकअप वाहन से एक्सपायरी दवाएं फेंकने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद वाहन चालक को ज्यादातर दवाएं वापस वाहन में भरकर ले जानी पड़ीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वहां मिली दवाओं के सैंपल भर लिए हैं। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीते दिन एक पिकअप वाहन फलहां गांव के पास रुका। वाहन में सवार लोग ढांक में एक्सपायरी दवाओं के पैकेट फेंकने लगे।

विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही गांव के सोहन लाल, गीता सिंह, अमना, प्रदीप सिंह, ध्यान चंद, हिमांशु, हनी, शुभम, जोगिंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेरकर गांव के पास दवाएं फेंकने का कारण पूछा, लेकिन चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस बीच ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी सूचना दे दी। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध को देखकर चालक घबरा गया और फेंकी गई सभी दवाओं को दोबारा वाहन में भर लिया। ग्रामीण सोहन लाल ने बताया कि गांव के अधिकांश लोग पशुपालन से जुड़े हैं। यदि दवाओं की गोलियां, इंजेक्शन या पाउडर पशुओं द्वारा खा लिए जाते तो उनकी जान को खतरा हो सकता था। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अभय परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। मौके से दवाओं के सैंपल एकत्र किए गए हैं। पिकअप चालक और संबंधित विभाग या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed