फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   expert advice irrigation of vegetables not be in Strong sunshine

विशेषज्ञ सलाह: तेज धूप में सब्जियों की सिंचाई करने से बचें किसान

Tue, 03 Mar 2020 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 03 Mar 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
expert advice irrigation of vegetables not be in Strong sunshine
डॉ. विशाल डोगरा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के किसानों का रुझान पिछले कुछ दशकों से बेमौसमी सब्जी उत्पादन की ओर लगातार बढ़ रहा है। गैर परंपरागत क्षेत्रों के किसान भी सब्जी उत्पादन को अपनी जीविका का साधन बना रहे हैं, लेकिन कई बार उन्हें छोटी-छोटी जानकारियां न होने के कारण असफलता हाथ लगती है। किसानों को सफल सब्जी उत्पादन के लिए जलवायु और ऋतु के अनुकूल किस्मों का चयन कर लेना चाहिए।

विज्ञापन


किसान रसीद लेना न भूलें। इसके अलावा उन्नत किस्मों व उच्च गुणवत्ता वाले बीज भरोसेमंद दुकानदारों से ही खरीदें। अच्छे उत्पादन के लिए प्रचुर मात्रा में गोबर की गली-सड़ी खाद को खेत की तैयारी से 15-20 दिन पहले मिलाएं, जिससे उत्पादन में तेजी आएगी। उर्वरकों की मात्रा जांच रिपोर्ट के अनुसार खेत तैयार करते समय खेत में मिलाएं। बीज को बीज शोधक रसायन से उपचारित करके ही बुआई करनी चाहिए।
विज्ञापन


दलहनी सब्जी फसलों मटर, फ्रांसबीन, लोबिया और मैथी आदि को जीवाणु टीके से अवश्य उपचारित करें। तेज धूप और बारिश से पौधशाला का बचाव छायादार नेट लगाकर करें। सिंचाई तेज धूप के समय न करें। रोपाई कार्य गर्मी और बारिश के मौसम में प्राय: शाम के समय करें। सर्दी के मौसम में दिन के समय भी कर सकते हैं। फल भूमि से लगकर खराब न हो इसके लिए पौधे को सहारा (ट्रेल) दें। वर्षा ऋतु में बेल वाली फसलों को सहारा (ट्रेल) देकर ऊपर चढ़ाएं। आपस में अनुकूलता के आधार पर ही दवाइयों को मिलाएं। हवा की दिशा को ध्यान में रखते हुए छिड़काव करें। दवाइयों का घोल प्लास्टिक के बर्तन में ही बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तरीकों से भी बढ़ा सकते हैं उत्पादन
बैंगन में शीर्ष और फल छेदक और कद्दू वर्गीय सब्जियों में फल मक्खी के लिए फैरामोन ट्रेप अवश्य लगाएं, जिससे कीटनाशकों के छिड़काव में कमी की जा सकती है। तुड़ाई के पश्चात सब्जियों को छायादार और साफ जगह पर रखें और उनकी छंटाई कर ही पैकिंग करें। सब्जियों की धुलाई के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें। उत्पादन को जितना शीघ्र हो सके मंडी में पहुंचाने की व्यवस्था करें। 


डॉ. विशाल डोगरा कृषि विवि पालमपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय में प्रधान वैज्ञानिक हैं। सब्जी विज्ञान में शोध और प्रसार का 23 साल का अनुभव है। पॉलीहाउस खेती में भी विशेष अनुभव रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed