{"_id":"604cbd8b24edec56385f3705","slug":"exhibition-closed-after-mc-election-code-of-conduct-implemented-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में समेटनी पड़ गईं लाखों की विभागीय प्रदर्शनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में समेटनी पड़ गईं लाखों की विभागीय प्रदर्शनियां
Sat, 13 Mar 2021 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Mar 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होते ही मंडी शिवरात्रि महोत्सव में लगी सरकारी प्रदर्शनी को हटाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनावों की आचार संहिता का सबसे अधिक प्रभाव अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले पर पड़ा है। यहां लाखों रुपये खर्च कर मेले में लगाई गईं विभागीय उपलब्धियों वाली प्रदर्शनियां को एक ही दिन में बंद करके समेटना पड़ा है। शुक्रवार को मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
इनके जरिये सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। पूरे शहर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्रियों के दर्जनों होर्डिंग भी लगाए गए थे। शनिवार को आचार संहिता की अधिसूचना जारी होने के बाद सरकारी मशीनरी सरकार की उपलब्धियों वाले होर्डिंग, बैनर हटाने और प्रदर्शनियों का सामान एकत्र करने में जुटी रही।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अब मेले के कार्यक्रमों में नेता शामिल नहीं हो पाएंगे। मध्य जलेब सोमवार को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में निकलनी थी। अब वह इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। पांच सांस्कृतिक संध्याओं के मुख्य अतिथियों में भी फेरबदल करना पड़ा है।
विज्ञापन
बता दें कि शिवरात्रि महोत्सव की हर संध्या में कोई न कोई राजनीतिज्ञ या जनप्रतिनिधि मौजूद रहता है, मगर अब यह नहीं हो पाएगा। शुक्रवार को नगर निगम के दायरे में अधिकांश प्रस्तावित विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास सीएम जयराम ठाकुर कर चुके हैं। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।