फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   excise department himachal pradesh liquor factory license cancelled in paonta sahib

आबकारी विभाग: पांवटा साहिब स्थित शराब फैक्टरी का लाइसेंस रद्द, सील करने के आदेश

Sun, 20 Feb 2022 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Feb 2022 07:20 PM IST
सार

कंपनी ने शराब की लगभग 900 पेटियों की बिना किसी वैध पास अथवा परमिट के ऊना में ढुलाई की। इससे पहले भी इस कंपनी पर अनियमितताओं को लेकर भारी जुर्माना तथा दंडात्मक कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन
excise department himachal pradesh liquor factory license cancelled in paonta sahib
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब बनाने, इसके रखरखाव और ढुलाई से जुड़ी अनियमितताएं और खामियां मिलने पर पांवटा साहिब की एक शराब फैक्टरी का लाइसेंस रद्द किया गया है। आबकारी विभाग को एक उच्चस्तरीय जांच के दौरान ये अनियमितताएं मिलीं। फैक्टरी को सील करने के भी आदेश दे दिए हैं। जांच के दौरान पाया गया कि इस बीवरेजिज कंपनी ने शराब की लगभग 900 पेटियों की बिना किसी वैध पास अथवा परमिट के ऊना में ढुलाई की। इससे पहले भी इस कंपनी पर अनियमितताओं को लेकर भारी जुर्माना तथा दंडात्मक कार्रवाई हो चुकी है। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम और डिस्टिलरीज रूल्ज तथा एचपी बांडिड वेयर हाउस रूल्ज के तहत की गई है। 

विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने कहा है कि विभाग अवैध शराब के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय से विभाग की ओर से सिरमौर जिले के नारीवाला, पांवटा साहिब स्थित शराब की एक फैक्टरी की ओर से की अनियमितताओं की जांच की जा रही थी। गौर हो कि बीते दिनों मंडी जिले में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत के बाद प्रदेश में अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कस गया है।
विज्ञापन


85000 लीटर कच्ची शराब नष्ट कर दी
यूनुस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आबकारी विभाग की नूरपुर टीम ने भी पंजाब के साथ लगते सीमांत क्षेत्र छन्नी वेली में अवैध शराब बनाने वालों पर संयुक्त कार्रवाई की थी। विभाग को इस क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। सीमांत क्षेत्र होने के बावजूद विभाग ने इस क्षेत्र में कार्रवाई की और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद लगभग 85000 लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग अवैध शराब बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed