BEd Exams: सरकारी-निजी बीएड कॉलेजों में परीक्षाएं 10 अगस्त से, एचपीयू शिमला ने जारी किया शेड्यूल
प्रदेश विश्वविद्यालय ने निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में चल रहे बीएड कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में चल रहे बीएड कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी और सितंबर तक चलेंगी। विवि ने परीक्षाओं के शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार एचपीयू बीएड की रेगुलर दूसरे-चौथे सेमेस्टर और इक्डोल की पहले-दूसरे वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित करेगा। इससे लिए विवि परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा और इसमें दस से 15 हजार विद्यार्थी अपीयर होंगे। बीएड कोर्स के छात्रों ने बीते दिनों परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द जारी करने की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी थी।
एमटीटीएम, फिजिक्स, लोक प्रशासन की पहली मेरिट जारी
एचपीयू के वोकेशनल स्टडीज संस्थान ने एमटीटीएम की पहली प्रवेश मेरिट जारी कर ली है। इसमें शामिल विद्यार्थियों को एक अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। विवि के फिजिक्स विभाग की जारी मेरिट भी जारी की है, इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 28 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। लोक प्रशासन विभाग की सब्सिडाइज्ड श्रेणी की मेरिट भी जारी की है, इसमें 31 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा होगी। विज्ञान संकाय में जूलॉजी, बॉटनी और पर्यावरण विज्ञान की जारी मेरिट में शामिल विद्यार्थियों की सूची में शामिल विद्यार्थियों को भी 31 जुलाई तक फीस जमा करवाने को कहा है।