फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ESIC meeting: Minister Bikram Singh said - State Insurance Corporation will open three new branches

ईएसआईसी की बैठक: मंत्री बिक्रम सिंह बोले- तीन नई शाखाएं खोलेगा राज्य बीमा निगम

Tue, 22 Feb 2022 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 05:41 PM IST
सार

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि तीन जिलों में कर्मचारी राज्य बीमा निगम तीन नए शाखा कार्यालय खोलेगा।उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीघ्र ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम का मेडिकल ट्रिब्यूनल भी गठित किया जाएगा।

विज्ञापन
ESIC meeting: Minister Bikram Singh said - State Insurance Corporation will open three new branches
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि शिमला, कांगड़ा और बिलासपुर जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम तीन नए शाखा कार्यालय खोलेगा। मंत्री ने मंगलवार को यहां क्षेत्रीय बोर्ड कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआईसी) निगम की 40वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी। इन तीन शाखा कार्यालयों के लिए केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक अनुमति प्रदान कर दी है। उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीघ्र ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम का मेडिकल ट्रिब्यूनल भी गठित किया जाएगा। शिमला जिला में ईपीएफओ के तहत पंजीकृत संस्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां ईएसआईसी व्याप्त नहीं है। इन संस्थानों को भी ईएसआईसी में लाया जाएगा।

विज्ञापन


कर्मचारी राज्य बीमा निगम की प्रदेश में प्रदान की जा रही सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। निगम उद्योगों में कार्यरत कामगारों की सुविधा के लिए हर माह 15 तारीख को विभिन्न उद्योग परिसरों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने ईएसआईसी के अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंत्री सिंह ने लाभार्थियों को समयबद्ध ईएसआईसी पंजीकरण सुविधा प्रदान करने और विभिन्न संस्थानों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम सुमित खिमटा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनीता महाजन, उप निदेशक सह सदस्य सचिव क्षेत्रीय बोर्ड संजीव कुमार,  राज्य चिकित्सा अधिकारी ईएसआईसी डॉ. अमित शालिवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी डॉ. सुनील दत्त शर्मा,  बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया मौजूद रहे। 

विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीघ्र ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम का मेडिकल ट्रिब्यूनल भी गठित किया जाएगा। शिमला जिला में ईपीएफओ के तहत पंजीकृत संस्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां ईएसआईसी व्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed