{"_id":"6122533c8ebc3e79c52b6f38","slug":"environment-lover-kalpana-thakur-tied-rakhi-to-tree-in-lahaul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल: 13 वर्ष से देवदार के पेड़ को राखी बांध रहीं पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर, रक्षाबंधन पर किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल: 13 वर्ष से देवदार के पेड़ को राखी बांध रहीं पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर, रक्षाबंधन पर किया पौधरोपण
Sun, 22 Aug 2021 07:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:08 PM IST
सार
मां-बाप की इकलौती बेटी कल्पना पिछले 13 वर्ष से देवदार के इस पेड़ को राखी बांध रही हैं और इसे अपना भाई मानती हैं। रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने देवदार के पेड़ को बांधी राखी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने देवदार के पेड़ को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। लाहौल के मूलिंग गांव की पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने तीन साल की उम्र में अलेऊ बिहाल में देवदार का पौधा लगाया है। उसी देवदार के पेड़ को राखी बांधकर एक बार फिर उन्होंने बहन होने का फर्ज निभाया है। मां-बाप की इकलौती बेटी कल्पना पिछले 13 वर्ष से देवदार के इस पेड़ को राखी बांध रही हैं और इसे अपना भाई मानती हैं।
विज्ञापन
रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। वे अब तक हजारों पौधे रोप चुकी हैं तथा उनकी देखभाल भी कर रही हैं। पिता किशन लाल और माता नीलम ने कहा कि पर्यावरण को लेकर उनकी बेटी जागरूक करती रहती हैं। 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल्पना ठाकुर ने 18.870 फीट ऊंची खरदुंगला चोटी पर भारतीय सैनिकों के साथ तिरंगा फहराकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया था।
विज्ञापन