फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   environment day 2020 hingraj chirag will plant 500 saplings in chama himachal pradesh

पर्यावरण दिवस पर पांच सौ पौधे रोपेंगे ‘पेड़ों वाले मास्टर’ हिंगराज चिराग

Thu, 04 Jun 2020 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Jun 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
environment day 2020 hingraj chirag will plant 500 saplings in chama himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

पर्यावरण से विशेष लगाव रखने वाले हिंगराज चिराग इस बार पांच सौ पौधे अपनी गृह पंचायत में रोपेंगे। पौधरोपण कर हिंगराज चिराग की पहचान पेड़ों वाले मास्टर के तौर पर बन गई है। अब तक करीब आठ हजार पौधे हिंग राज चिराग रोप चुके हैं। वन विभाग सलूणी की ओर से चकोली नर्सरी से उनके लिए पौधे आवंटित किए गए। हिंगराज चिराग ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें तीन पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

विज्ञापन


हिंगराज चिराग सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्हेल में बतौर टीजीटी आ्टर्स तैनात हैं। उनकी धर्मपत्नी चंपा शर्मा भी इसी स्कूल में बतौर प्रवक्ता अर्थशास्त्र के रूप में सेवाएं दे रही हैं। कोविड-19 की जंग में चंपा शर्मा ने घर में बैठकर जहां बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया तो वहीं, शेष समय का प्रयोग फेस मास्क तैयार करने में लगाया। करीब पांच सौ मास्क चंपा शर्मा ने तैयार किए। जिन्हें दोनों ने अपनी गृह पंचायत के ग्रामीणों में वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed