{"_id":"5ea6c0e8608c2b3aab370ae7","slug":"ensure-complete-medical-examination-of-people-entering-the-state-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वालों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु ऐप: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वालों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु ऐप: जयराम
Mon, 27 Apr 2020 04:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Apr 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीमाओं में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की पूर्ण चिकित्सा जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए संबंधित गंतव्यों के लिए जाने की स्वीकृति देने के निर्देश दिए। सोमवार को सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ शिमला से वीडियो कांफ्रेंस से जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना जरूरी किया जाना चाहिए। संबंधित उपायुक्तों की ओर से अधिक पास जारी न किए जाएं, जिससे प्रवेश स्थलों पर भीड़ न लगे।
विज्ञापन
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने पर विशेष बल दिया है। यह सुनिश्चित करने पर बल दिया है कि कोरोना वायरस ग्रीन जोन में प्रवेश न करे। रेड तथा ऑरेंज जोन के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार की जानी चाहिए। आर्थिक गतिविधियां विशेषकर ग्रीन जोन में शुरू करने को प्रयास किए जाने चाहिए। जरूरी वस्तुओं और कृषि उपकरणों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित बनाने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों को फेस मास्क और फेस कवर पहनने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए।निश्चित क्षेत्रों में चयनित दुकानों को खोलने की मंजूरी दी गई है। सभी लोग सामाजिक दूरी बनाकर तथा मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि अन्य राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने वाले लोगों की यात्रा तथा संपर्क में आए लोगों का पूर्ण ब्योरा लेने के बाद ही उन्हें होम क्वारंटीन के लिए जाने की मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि अन्य राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों की यात्रा और संपर्क में आए लोगों का पूर्ण ब्योरा प्राप्त करने के बाद ही उन्हें होम क्वारंटीन के लिए जाने की स्वीकृति दी जाएगी। पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा कि लोगों को आरोग्य सेतु ऐप में गलत सूचना न देने के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार और आरडी धीमान, प्रधान सचिव जे सीशर्मा, ओंकार शर्मा, संजय कुंडू, सचिव रजनीश व मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।