{"_id":"6420710464fb0fe4850b4d53","slug":"engineering-college-nagrota-bagwan-12-students-passed-hppsc-exam-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC: इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा के 12 छात्रों ने पास की लोक सेवा आयोग की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPSC: इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा के 12 छात्रों ने पास की लोक सेवा आयोग की परीक्षा
Sun, 26 Mar 2023 09:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Mar 2023 09:51 PM IST
सार
राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां के 12 पूर्व छात्रों ने सहायक अभियंता चयनित होकर संस्थान का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां के 12 पूर्व छात्रों ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित अंतिम परिणाम में सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल), हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में चयनित होकर संस्थान का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन
कॉलेज के निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. दीपक बंसल ने पूर्व विद्यार्थियों के चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एक संस्थान से एक परीक्षा में पूर्व विद्यार्थियों का चयन संस्थान के अध्यापकों की मेहनत व विद्यार्थियों की गुणवत्ता को दर्शाता है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के कार्यकारी प्रमुख अजय शर्मा और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के समस्त अध्यापकों ने सहायक अभियंता चयनित हुए पुलकित दीक्षित, शुभम सोहल, यश पाल शुक्ला, पूजा हेता, नीशू भारती, हर्ष मेहरा, रजत चौहान, अरुण ठाकुर, अदिति शर्मा, पिनक शर्मा, हेमंत शर्मा व साहिल शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन
महाविद्यालय के पूर्व निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. प्रेम प्रकाश शर्मा ने भी विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की है। संस्थान के परिसर जनसंपर्क प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि व कठिन परिश्रम वर्तमान एवं भविष्य में सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।