फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   enforcement directorate can seize property of manav bharti university

मानव भारती विवि मुश्किल में, संपत्ति सीज कर सकता है ईडी

Fri, 04 Dec 2020 04:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Dec 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
enforcement directorate can seize property of manav bharti university
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लाखों फर्जी डिग्री बेचने के आरोपों में घिरी मानव भारती यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सोलन के जिला प्रशासन ने प्रवर्तन निदेशालय को विवि के मालिकों की संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध करा दी है। जिला राजस्व अधिकारी केशव राम ने ब्योरा उपलब्ध कराने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि इस जानकारी के बाद अब ईडी जल्द ही संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई शुुरू कर सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, विश्वविद्यालय के खिलाफ पुलिस ने फर्जी डिग्री बेचने के मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान लाखों की संख्या में फर्जी डिग्री बेचने की बात सामने आई है। अभी तक विश्वविद्यालय का संचालन करने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। मामले में वित्तीय लेनदेन की बात सामने आ रही थी। ऐसे में डीजीपी संजय कुंडू ने ईडी और इनकम टैक्स के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर एडीजी सीआईडी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी में उप निदेशक स्तर के अधिकारियों को शामिल करने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन


राजस्थान में भी मिली है जानकारी
ईडी को हिमाचल के अलावा राजस्थान में भी कई संपत्तियों का पता चला है। जिन्हें काफी कम दामों पर खरीदा दिखाया गया। खास बात यह है कि इन संपत्तियों को मार्केट की वास्तविककीमत से कई गुना कम दाम पर खरीदा दिखाया गया। जांच एजेंसी को अंदेशा है कि फर्जी डिग्री बेंचकर अर्जित किए काले धन को विश्वविद्यालय के मालिकों ने इन संपत्तियों को खरीदने में खपाया है। ऐसे में यह संपत्तियां भी उसकी जांच के दायरे में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed