फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Energy Directorate: 27 power projects of 722 MW will be constructed in Himachal

Power Projects: हिमाचल में 722 मेगावाट के 27 बिजली प्रोजेक्टों का होगा निर्माण, ऊर्जा निदेशालय ने आमंत्रित किए आवेदन

Fri, 24 Jun 2022 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jun 2022 10:39 AM IST
सार

प्रदेश में 722 मेगावाट के 27 बिजली प्रोजेक्टों का निर्माण किया जाएगा। कुल 27 बिजली परियोजनाओं में से सात की डीपीआर तैयार है। इन परियोजनाओं को बीओओटी आधार पर आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन
Energy Directorate: 27 power projects of 722 MW will be constructed in Himachal
बिजली परियोजना(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 722 मेगावाट के 27 बिजली प्रोजेक्टों का निर्माण किया जाएगा। रावी, ब्यास, चिनाब, सतलुज नदी समेत कई खड्डों को बिजली उत्पादन के लिए चिह्नित किया गया है। ऊर्जा निदेशालय ने बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये जल विद्युत परियोजनाएं पांच से 205 मेगावाट क्षमता तक की हैं। कुल 27 बिजली परियोजनाओं में से सात की डीपीआर तैयार है। इन परियोजनाओं को बीओओटी आधार पर आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। शेष 20 परियोजनाओं की डीपीआर अभी बननी हैं। इन परियोजनाओं से संबंधित अन्य कई औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने हिमाचल में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए नए स्थानों का चयन किया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन परियोजनाओं में निवेश करने वाले निवेशकों को हरसंभव मदद करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर में बननी हैं परियोजनाएं
27 बिजली परियोजनाएं चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिला में स्थित हैं। सबसे बड़ी 205 मेगावाट क्षमता की परियोजना रोपा स्टेज टू और थ्री है। इसका निर्माण किन्नौर जिला की रोपा नदी पर होना है। दूसरी बड़ी परियोजना 126 मेगावाट की लाहौल-स्पीति जिला में चिनाब नदी पर छतरू नाम से बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed