फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Employment opportunity for ITI pass youth, more than 500 posts will be recruited, know pay scale

Una News: आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें वेतनमान

Wed, 19 Apr 2023 05:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Apr 2023 05:41 PM IST
सार

कार मेन्युफेक्चर कंपनी हंसलपुर गुजरात प्लांट एफटीसी के लिए 500 से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है। आईटीआई अवाड़ के एमडी संजीव कुमार ने बताया कि उम्मीदवार अपने सभी स्कूल और आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र और पांच फोटो कॉपी साथ लेकर आएं।

विज्ञापन
Employment opportunity for ITI pass youth, more than 500 posts will be recruited, know pay scale
job shimla - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगार आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं। कार मेन्युफेक्चर कंपनी हंसलपुर गुजरात प्लांट एफटीसी के लिए 500 से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 21 हजार रुपये प्रतिमाह सीटीसी दी जाएगी। कंपनी के प्रतिनिधि साफत आईटीआई अवाड़ तहसील बंगाणा ऊना में 25 अप्रैल सुबह 9:30 बजे से साक्षात्कार लेंगे। कंपनी प्रतिनिधि छंटनी परीक्षा भी लेंगे।

विज्ञापन


कंपनी की तरफ फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, टूल और डाई मेकर, पीपीओ, सीओई ऑटोमोबाइल, पेंटर जनरल आईटीआई ट्रेड के लिए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग सकते हैं।
विज्ञापन


इसमें भाग लेने के लिए दसवीं में कम से कम से 40 फीसदी अंक और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 18 से 24 साल के प्रशिक्षु इस भर्ती मेले में भाग ले सकते हैं। उधर, साफत आईटीआई अवाड़ के एमडी संजीव कुमार ने बताया कि उम्मीदवार अपने सभी स्कूल और आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र और पांच फोटो कॉपी साथ लेकर आएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed