{"_id":"643fda39e1d2a0e6de0d2fdb","slug":"employment-opportunity-for-iti-pass-youth-more-than-500-posts-will-be-recruited-know-pay-scale-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें वेतनमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें वेतनमान
Wed, 19 Apr 2023 05:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Apr 2023 05:41 PM IST
सार
कार मेन्युफेक्चर कंपनी हंसलपुर गुजरात प्लांट एफटीसी के लिए 500 से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है। आईटीआई अवाड़ के एमडी संजीव कुमार ने बताया कि उम्मीदवार अपने सभी स्कूल और आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र और पांच फोटो कॉपी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
job shimla
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेरोजगार आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं। कार मेन्युफेक्चर कंपनी हंसलपुर गुजरात प्लांट एफटीसी के लिए 500 से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 21 हजार रुपये प्रतिमाह सीटीसी दी जाएगी। कंपनी के प्रतिनिधि साफत आईटीआई अवाड़ तहसील बंगाणा ऊना में 25 अप्रैल सुबह 9:30 बजे से साक्षात्कार लेंगे। कंपनी प्रतिनिधि छंटनी परीक्षा भी लेंगे।
विज्ञापन
कंपनी की तरफ फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, टूल और डाई मेकर, पीपीओ, सीओई ऑटोमोबाइल, पेंटर जनरल आईटीआई ट्रेड के लिए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें भाग लेने के लिए दसवीं में कम से कम से 40 फीसदी अंक और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 18 से 24 साल के प्रशिक्षु इस भर्ती मेले में भाग ले सकते हैं। उधर, साफत आईटीआई अवाड़ के एमडी संजीव कुमार ने बताया कि उम्मीदवार अपने सभी स्कूल और आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र और पांच फोटो कॉपी साथ लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन