फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Employment fair Bilaspur: 1,000 youth will get jobs, Industries Minister Bikram Thakur will launch

बिलासपुर में रोजगार मेला: 1,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर करेंगे शुभारंभ

Thu, 28 Apr 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Apr 2022 08:12 PM IST
सार

रोजगार मेले में देश की 80 नामी औद्योगिक इकाइयां एक हजार पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। अभी तक 2,400 युवा पंजीकरण करवा चुके हैं। मौके पर एक बार फिर से उनका पंजीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Employment fair Bilaspur: 1,000 youth will get jobs, Industries Minister Bikram Thakur will launch
चेतना के संस्था के सदस्य हरीश नड्डा ने की प्रेसवार्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

चेतना संस्था एक निजी कंपनी के साथ मिलकर 30 अप्रैल को बिलासपुर महाविद्यालय के मैदान में रोजगार मेला लगाने जा रही है। सुबह नौ से शाम छह बजे तक मेला लगेगा। इसका शुभांरभ उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर करेंगे। समापन खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग करेंगे। चेतना के संस्था के सदस्य हरीश नड्डा ने प्रेसवार्ता में बताया कि रोजगार मेले में देश की 80 नामी औद्योगिक इकाइयां एक हजार पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। अभी तक 2,400 युवा पंजीकरण करवा चुके हैं। मौके पर एक बार फिर से उनका पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण नहीं करवाने वाले इच्छुक अभ्यर्थी भी शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी को एक व्यवसायिक सेक्टर का चयन करना होगा। अभ्यर्थियों को आठ सेक्टरों में बांटा जाएगा। इस दौरान निजी कंपनी स्नातक पास युवाओं को स्कॉलरशिप भी देगी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि जिला स्तर पर इतने बड़ा रोजगार मेला करवाया जा रहा है। मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा आईटीआई डिप्लोमा धारकों ने किए आवेदन
हरीश नड्डा ने बताया कि अभी तक आए आवेदनों में एमए पास के 3.10 फीसदी, एमकॉम के 2 फीसदी, एमएससी के 1.50 फीसदी, एमबीए के 3.50, एमटेक के 0.40, एमसीए के 1.70, बीए के 9.90, बीकॉम पास के 5.20, बीएससी पास के 6.10, बीबीए के 1.10, बीसीए के 1.50, बारहवीं पास के 28.30 फीसदी, दसवीं के 3.60, आईटीआई डिप्लोमा धारकों के 18.60 फीसदी और अन्यों के 7.10 फीसदी आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 55.8 फीसदी आवेदकों को कार्य का अनुभव नहीं है। इस अवसर पर चेतना संस्था से कश्मीर सिंह, निजी कंपनी से कुलदीप कुमार और स्वदेश  ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed