{"_id":"63c0106e80da2844c14ff099","slug":"employees-strike-on-30-and-31-january-banks-will-remain-closed-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Employees Strike: 30 और 31 जनवरी को कर्मियों की हड़ताल, चार दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bank Employees Strike: 30 और 31 जनवरी को कर्मियों की हड़ताल, चार दिन बंद रहेंगे बैंक
Fri, 13 Jan 2023 10:39 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:39 AM IST
सार
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफ बीयू) ने गुरुवार को मुंबई में बैठक के दौरान 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का फैसला लिया। यूएफबीयू देश के अधिकतर बैंक कर्मियों और अधिकारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन
बैंक हड़ताल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेतन वृद्धि और बैंकों में पांच कार्यदिवस सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मी 30 और 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। 28 को महीने के चौथे शनिवार और 29 जनवरी को रविवार की छुट्टी के चलते लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफ बीयू) ने गुरुवार को मुंबई में बैठक के दौरान 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का फैसला लिया। यूएफबीयू देश के अधिकतर बैंक कर्मियों और अधिकारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन
इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की ओर से बैंक कर्मियों की मांगों को लेकर की जा रही अनदेखी के बाद यूएफ बीयू ने हड़ताल का फैसला लिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान ने बताया कि यूएफ बीयू बैंक कर्मियों के लिए सप्ताह में पांच कार्य दिवस, पेंशन अपडेशन, एनपीएस खत्म करने, वेतन वृद्धि, कर्मचारियों की नई भर्ती और मांग पत्र पर तुरंत चर्चा की मांग कर रही है, लेकिन इसे लेकर आईबीए का रवैया नकारात्मक है। विरोध स्वरूप देश भर के सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी 30 और 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन