फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Employees organization will protest outside the assembly on September 6

Himachal: कर्मचारी संगठन विधानसभा के बाहर 6 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन

Wed, 04 Sep 2024 10:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Sep 2024 10:34 AM IST
सार

संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक में एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के माध्यम से विधानसभा के बाहर प्रर्दशन करेंगे।

विज्ञापन
Employees organization will protest outside the assembly on September 6
कर्मचारी संगठन करेंगे धरना प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून सत्र में मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर कई संगठनों के हजारों कर्मचारी हुंकार भरेंगे। संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक में एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के माध्यम से विधानसभा के बाहर प्रर्दशन करेंगे। 6 सितंबर को हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूप लाल की अगुवाई में कर्मचारी आंबेडकर चौक पर सुबह 11:00 बजे एकत्रित होंगे। इस दौरान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मांगों को लेकर कर्मचारियों के बीच अपनी बात रखेंगे और मांगों को पूरा करने के लिए विधानसभा तक रैली निकालेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे जल शक्ति विभाग के पैरा कर्मचारी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन

हालांकि, जिला प्रशासन ने सशर्त पर इन संगठनों ने रैली के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी ली है। इस दौरान संगठनों की ओर से सार्वजनिक शांति भंग नहीं होनी चाहिए, जिससे कानून-व्यवस्था खराब न हो। विरोध/रैली के दौरान आपातकालीन वाहनों के यातायात के साथ-साथ आम जनता के सुचारू आवाजाही में बाधा नहीं पहुंचानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। इसके अलावा रैली के दौरान लाठी, पाइप, बैनर और साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय कैडर अलग करने का किया विरोध
स्वास्थ्य विभाग लैब तकनीशियन संघ की जिला इकाई ने स्वास्थ्य निदेशालय और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के कैडर को अलग करने के फैसले पर आपत्ति जताई। जिला प्रधान अमरजीत शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के कैडर को अलग करना कर्मचारियों के हित में नहीं है। संघ ने कहा कि कोई भी निर्णय लेते समय उनको विश्वास में लिया जाए।  

विज्ञापन

वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष का इस्तीफा
प्रदेश वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने महासंघ के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। नादौन में पत्रकारों से बात करते हुए रविंद्र ने कहा कि महासंघ की कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने सभी साथियों से भी निवेदन करते हैं कि महासंघ को निरस्त किया जाए क्योंकि पिछले दस वर्षों से महासंघ के चुनाव  नहीं हुए हैं जो कि असंवैधानिक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महासंघ की ओर से कर्मचारियों की आवाज को नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण महासंघ पर ही प्रश्न खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। सभी अपने निजी स्वार्थ साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब महासंघ को निरस्त समझा जाए और दोबारा से  ऐसी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया  जाए जो कर्मचारी हित में काम करे। उन्होंने कहा कि तुरंत प्रभाव से उनका इस्तीफा माना जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed