फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Elementary Education Directorate: 57 TGTs appointed on batchwise basis

TGT: हिमाचल में बैचवाइज आधार पर नियुक्त हुए 57 टीजीटी, कुछ को तीन से चार साल तक मिली नौकरी

Thu, 01 Jun 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 08:04 PM IST
सार

सरकार ने बैचवाइज आधार पर 57 टीजीटी नियुक्त कर दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की। कुल 57 शिक्षकों में से 12 पूर्व सैनिक कोटे से नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Elementary Education Directorate: 57 TGTs appointed on batchwise basis
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बैचवाइज आधार पर 57 टीजीटी नियुक्त कर दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की। कुल 57 शिक्षकों में से 12 पूर्व सैनिक कोटे से नियुक्त किए गए हैं। अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए शिक्षकों को प्रतिमाह 22,860 रुपये का वेतन मिलेगा। नवनियुक्त शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर स्कूलों में पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में पद ग्रहण नहीं करने की स्थिति में नियुक्ति को रद्द माना जाएगा। नवनियुक्ति शिक्षकों में से कुछ को सिर्फ तीन से चार वर्ष के लिए ही नौकरी करने का मौका मिला है। बैचवाइज भर्ती से नौकरी प्राप्त करने वाले कुछ शिक्षकों की आयु तीन से चार वर्ष बाद 58 हो जाएगी। 1968, 1970, 1971 और 1972 वर्ष में जन्म लेने वालों का अब टीजीटी की बैचवाइज भर्ती में नंबर आया है। इन शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ भी नहीं मिलेगा। सरकार की ओर न्यूनतम दस वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को भी ओपीएस देने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


874 टीजीटी की पदोन्नति से पहले मांगी सत्यनिष्ठा रिपोर्ट
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 874 टीजीटी की पदोन्नति से पहले जिला उपनिदेशकों से सत्यनिष्ठा रिपोर्ट तलब की है। शिक्षा निदेशक ने वीरवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर पूछा है कि संबंधित शिक्षकों के खिलाफ क्या कोई विभागीय जांच तो नहीं चल रही। इनके खिलाफ न्यायालय या सर्तकता मामला लंबित तो नहीं है। शुक्रवार दोपहर तक इस बाबत जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed