फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Electricity supply will remain disrupted from Jogindernagar to Palampur for seven hours on Sunday, know the re

Himachal News: जोगिंद्रनगर से पालमपुर तक रविवार को सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जानें वजह

Sat, 16 Mar 2024 12:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 12:07 PM IST
सार

 प्रदेश के जोगिंद्रनगर और पालमपुर के मारंडा तक 17 मार्च यानी रविवार को सात घंटे ब्लैकआउट का एलान बस्सी विद्युत परियोजना प्रबंधन की ओर से किया गया है। 

विज्ञापन
Electricity supply will remain disrupted from Jogindernagar to Palampur for seven hours on Sunday, know the re
विद्युत आपूति(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर और पालमपुर के मारंडा तक 17 मार्च यानी रविवार को सात घंटे ब्लैकआउट का एलान बस्सी विद्युत परियोजना प्रबंधन की ओर से किया गया है। ऐसे में जोगिंद्रनगर उपमंडल की द्रंग व विकास खंड चौंतड़ा की लगभग 50 से अधिक पंचायतों में बिजली का संकट बना रहेगा। मकरीड़ी, बस्सी, गवाली और बालकरूपी के 11 केवी के फीडर और 33 केवी बस्सी और मारंडा के सब स्टेशनों में भी मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति नहीं हो पाएगी। इससे दोनों ही जिलों के लाखों उपभोक्ताओं को बिजली के कार्य प्रभावित होंगे। रविवार को बस्सी परियोजना के आर ई. जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली के मरम्मत कार्य के चलते 33 व 11 केवी के उपरोक्त फीडरों में बस्सी परियोजना से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाएगी। बताया कि रविवार सुबह 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक मरम्मत कार्य जारी रहेगा। इस दौरान शहरी क्षेत्र में शानन परियोजना के 400 केवी के फीडर से बिजली बहाल करवाने का प्रयास रहेगा लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में करीब सात घंटे ब्लैकआउट की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed