फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   election result: Omar, a student of Lawrence School Sanawar, will become the cm of JammuKashmir for the second

Himachal: लॉरेंस स्कूल सनावर के छात्र रहे उमर दूसरी बार बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री

Wed, 09 Oct 2024 10:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Oct 2024 10:22 AM IST
सार

 नेशनल कांफ्रेंस पार्टी और कांग्रेस को मिली जीत के बाद उमर अब्दुल्ला दूसरी बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। उमर अब्दुल्ला कसौली के प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल सनावर में पढ़े हैं। उन्होंने यहां से 1989 बैच से पढ़ाई की है। 

विज्ञापन
election result: Omar, a student of Lawrence School Sanawar, will become the cm of JammuKashmir for the second
लॉरेंस स्कूल सनावर में उमर अब्दुल्ला। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी और कांग्रेस को मिली जीत के बाद उमर अब्दुल्ला दूसरी बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। उमर अब्दुल्ला कसौली के प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल सनावर में पढ़े हैं। उन्होंने यहां से 1989 बैच से पढ़ाई की है। बीते सप्ताह हुए लॉरेंस स्कूल सनावर के 177वें स्थापना दिवस के मौके पर भी उमर अब्दुल्ला कसौली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर अपने पुराने दोस्तों के साथ चुनावी थकान मिटाई थी। वहीं पूर्व छात्रों के मार्च पास्ट में भी भाग लिया। 

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला लॉरेंस स्कूल सनावर में पहुंचे थे। इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि मैं चुनावी थकान मिटाने के लिए कसौली और शिमला आया हूं। उन्होंने कहा था कि चुनाव में उनकी पार्टी ही जीतेगी और सरकार बनाएगी। भाजपा के खिलाफ लोगों में रोष है। वहीं लॉरेंस स्कूल के बारे में उन्होंने कहा कि अपने स्कूल में पहुंचकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि कसौली में काफी कुछ बदल गया है।  जहां पहले कसौली में कुछ एक भवन ही दिखते थे, अब चारों और होटल इंडस्ट्री का कब्जा है। दो दिनों तक यहां रुकने के बाद वह लौट गए थे।
विज्ञापन


पंचकूला में काम आया सुक्खू का प्रचार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पंचकूला और चरखी दादरी से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। पंचकूला से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन ने जीत दर्ज की है जबकि चरखी दादरी में कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा सांगवान को नजदीकी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अस्वस्थ होने के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए अधिक समय नहीं दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के चुनाव परिणाम ने किया हैरान : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणाम हैरान करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के प्री सर्वे में सौ फीसदी लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही थी। हरियाणा के किसानों, महिलाओं और युवाओं में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ हताशा स्पष्ट तौर पर देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed