फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Election Result: himachal BJP celebrates NDA's lead, Jairam and other leaders say this

Election Result: बिहार चुनाव में एनडीए की बढ़त पर भाजपा ने मनाया जश्न, जयराम सहित अन्य नेताओं ने ये कहा

Fri, 14 Nov 2025 02:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Nov 2025 02:59 PM IST
सार

बिहार चुनाव नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता ने राहुल गांधी के प्रपंच और महागठबंधन के हर झूठ को नकार दिया है।

विज्ञापन
Election Result: himachal BJP celebrates NDA's lead, Jairam and other leaders say this
भाजपा ने मनाया जश्न, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिहार चुनाव पर रुझानों में एनडीए की निर्णायक बढ़त से हिमाचल भाजपा में जश्न का माहाैल है। भाजपा कार्यालय ऊना में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। सदर के विधायक सतपाल सिंह सती की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की। विधायक सतपाल सिंह सती ने कहा कि यह जनता की ओर से किए गए विकास के समर्थन और लोकतंत्र की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी राजनीति पर विश्वास जताया है। सती ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।

विज्ञापन

जनता ने राहुल गांधी के प्रपंच और महागठबंधन के हर झूठ को नकार दिया: जयराम
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत पर भाजपा ने शुक्रवार को राजधानी के सीटीओ चौक पर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी जश्न का हिस्सा बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को भारी बहुमत देकर बहुत सी बातें स्पष्ट कर दी हैं। अब देश के लोग कांग्रेस और महागठबंधन के झूठ, प्रपंच और छलावे में नहीं आने वाले।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति को प्रो इनकंबेंसी की नई परिभाषा दी है। 20 साल बाद भी इतनी बड़ी जीत मिलना इस बात का प्रतीक है कि देश को नरेंद्र मोदी की नीतियां और नेतृत्व ही स्वीकार है। कहा कि देश और बिहार की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस गठबंधन की नकारात्मक, समाज को तोड़ने वाली और विघटनकारी सोच को सिरे से नकार दिया है। अब देश में झूठ बोलकर या फर्जी गारंटियां बनाकर जनता को बरगलाया नहीं जा सकता। कहा कि राहुल गांधी ने जब भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की, जनता ने हर बार उन्हें कड़ा सबक सिखाया है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में बिहार पहुंचे थे और गारंटियों के ब्रांड एंबेसडर बने। कहा कि अब कांग्रेस को दहाई का आंकड़ा भी दूर की कौड़ी लग रहा है। कहा कि प्रदेश में भी कांग्रेस की यही स्थिति होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-नीतीश का जलवा कायम, कांग्रेस एक बार फिर फेल : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की नीतियों की और समाज कल्याण के प्रति उनकी भावना की जीत है। नीतीश और मोदी की जोड़ी ने जिस तरह से एक विकास का राज बिहार में स्थापित किया है और जहां बिहार बिल्कुल पिछड़ेपन की निशानी के रूप में जाना जाता था। आज बिहार देश की आर्थिकी के अंदर महत्वपूर्ण योगदान देने वाला प्रांत इस रूप में आगे बढ़ा है। कहा कि जनता प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार से बुरी तरह त्रस्त है और जनता भी इंतजार कर रही है किस दिन चुनाव आए और  कांग्रेस को धराशाई करके मोदी की सरकार बनाई जाए। 

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाहन में लड्डू बांटकर मनाया जश्न
 बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। नाहन के गुन्नुघाट चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे भी फोड़े और भाजपा को मिली जीत का जश्न मनाया। नाहन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर और धारटीधार मंडल के अध्यक्ष संजय पुंडीर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।  इस मौके पर संजय चौहान, धीरजगर्ग, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अरूण चौहान, प्रदीप विज, संजीव मित्तल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।    

कुल्लू में बिहार चुनाव में एनडीए के प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने मनाया जश्न
बिहार चुनावों में एनडीए के बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिला कुल्लू भाजपा ने जश्न मनाया है। जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली और नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष अमित सूद की अध्यक्षता में निकाली गई इस विजय रैली के दौरान उन्होंने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed