फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Elder woman dies after fire breaks out at home in Rampur Shimla Himachal Pradesh

Rampur Fire: खल्टी में भीषण अग्निकांड, दो मंजिला घर जलकर राख, जिंदा जली बुजुर्ग महिला

Tue, 28 Feb 2023 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Feb 2023 08:18 PM IST
सार

घर में लगी आग से बचने के लिए परिवार के सदस्यों ने घर की छत तोड़ डाली और छत से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। मगर 70 वर्षीय शुक्री देवी आग में बुरी तरह से झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Elder woman dies after fire breaks out at home in Rampur Shimla Himachal Pradesh
खल्टी में मकान जलकर राख। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर उपमंडल की शाहधार पंचायत के खल्टी गांव में हुए भीषण अग्निकांड में दो मंजिला घर के आग की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। इसके अलावा गौशाला में छह बकरियां और तीन गाय भी आग की चपेट में आकर काल का ग्रास बन गईं। घटना में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की फौरी राहत और आवश्यक सामान मुहैया करवा दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाहधार पंचायत के खल्टी गांव में सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे एक दो मंजिला घर में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने लकड़ी से बने पांच कमरों वाले घर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त परिवार के पांच सदस्य मान सिंह, दिला राम, बिमला देवी, शुक्री देवी और गोलू गहरी नींद में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही आग की भनक मान सिंह को लगी और वह तुरंत उठा और साथ लगते कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों को जगाने लगा। जब तक वह तीसरे कमरे में सो रही शुक्री देवी और गोलू को जगाता तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। समूचे घर में लगी आग से बचने के लिए परिवार के सदस्यों ने घर की छत तोड़ डाली और छत से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। मगर 70 वर्षीय शुक्री देवी आग में बुरी तरह से झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घर के धरातल में बनी गौशाला में रखी तीन गाय और छह बकरियों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई है।


मौके पर पहुंचे एसडीएम और डीएसपी
आग की सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और डीएसपी चंद्रशेखर कायथ अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। खल्टी गांव में देर रात पेश आई इस घटना में मकान में रखी खाद्य सामग्री और अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। परिवार के पास अब सिर ढकने के लिए कोई छत नहीं बची है।

परिवार को प्रशासन ने दी फौरी राहत
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि आगजनी में दो मंजिला घर जलकर राख हो गया है। घर में लगी आग में झुलसने से एक बुजुर्ग महिला की भी मौत हुई है। इसके अलावा माल-मवेशी का भी नुकसान है। घटना में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की फौरी राहत राशि, चार किचन सेट, 14 कंबल, चार तिरपाल, कुकवेयर सेट और जरूरत का सामान दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed