{"_id":"671a37270b924e8be60467f2","slug":"eight-officers-promoted-to-has-cadre-four-transferred-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: आठ अधिकारी पदोन्नत होकर एचएएस कैडर में, चार के किए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: आठ अधिकारी पदोन्नत होकर एचएएस कैडर में, चार के किए तबादले
Thu, 24 Oct 2024 05:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:33 PM IST
सार
प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत आठ अधिकारी पदोन्नत होकर एचएएस कैडर में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत आठ अधिकारी पदोन्नत होकर एचएएस कैडर में शामिल हो गए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग में कार्यरत तीन सहायक आयुक्त और राजस्व विभाग में कार्यरत तीन तहसीलदार और दो एसबीडीओ पदोन्नत होकर एचएएस अधिकारी बने हैं। गुरुवार को कार्मिक विभाग ने सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर, ओम प्रकाश यादव और किरण गुप्ता की पदाेन्नति के आदेश जारी किए। अंकुर ठाकुर को एसडीएम चुराह नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Shimla: प्रदेश सरकार ने 11 एचएएस अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार, तीन के तबादले
विज्ञापन
ओम प्रकाश यादव को एसी टू डीसी किन्नौर और किरण गुप्ता को उप सचिव जल शक्ति विभाग लगाया गया है। तहसीलदार से पदोन्नत गुरमीत को एसडीएम जुब्बल, देवी राम को एसडीएम बालीचौकी लगाया है। नीरजा शर्मा को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इनके नियुक्ति आदेश बाद में जारी होंगे। इनके अलावा एसबीडीओ से एचएएस अधिकारी बनी शैफाली को सहायक उपायुक्त प्रोटोकॉल परवाणू लगाया गया है। इसी श्रेणी में पदोन्नत रमेश कुमार को एसडीएम थुनाग लगाया गया है।
विज्ञापन