फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Eight IAS officers transferred in Himachal pradesh including elementary education director

हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक समेत 11 एचएएस अधिकारियों के तबादले

Mon, 17 Aug 2020 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Aug 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Eight IAS officers transferred in Himachal pradesh including elementary education director
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय

हिमाचल सरकार ने सोमवार को 11 एचएएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल कर उन्हें इधर से उधर किया है। एचएएस अधिकारियों में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल को निदेशक तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर का जिम्मा दिया गया है। इसी तरह निदेशक तकनीकी शिक्षा शुभ करण सिंह को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा,  अतिरिक्त नियंत्रक स्टोर उद्योग विभाग सुनीता कापटा को सचिव खाद्य आयोग के साथ-साथ सचिव सोशल वेलफेयर बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक संदीप सूद को उपायुक्त कांगड़ा का सहायक आयुक्त लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर को एसडीएम ज्वाली, अनुपम कुमार को एसडीएम संगड़ाह, शिमला स्मार्ट सिटी की महाप्रबंधक नीरज चांदना को संयुक्त निदेशक आईटी और एसडीएम जवाली सलीम आजम को आरटीओ कुल्लू लगाया गया है। इसके अलावा सरकार ने 25 जुलाई को जारी एसडीएम झंडूता विकास शर्मा, सहायक सेटलमेंट अधिकारी कांगड़ा अरुण कुमार और एसडीएम धीरा विकास जमवाल के तबादला आदेशों को निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed