{"_id":"65f16001ccb39808d3040449","slug":"education-secretary-rakesh-kanwar-given-additional-charge-of-three-more-departments-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: शिक्षा सचिव राकेश कंवर को सौंपा चार और विभागों का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: शिक्षा सचिव राकेश कंवर को सौंपा चार और विभागों का अतिरिक्त कार्यभार
Wed, 13 Mar 2024 05:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2024 05:41 PM IST
सार
आईएएस अधिकारी राकेश कंवर को प्रदेश सरकार ने चार और विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव राकेश कंवर
- फोटो : संवाद
विस्तार
आईएएस अधिकारी राकेश कंवर को प्रदेश सरकार ने चार और विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। शिक्षा, पशुपालन और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव का जिम्मा संभाल रहे राकेश कंवर को अब सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, सैनिक कल्याण और संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। बीते दिनों ही राकेश कंवर को मुख्यमंत्री के सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।
केआर सैजल को लगाया अतिरिक्त सचिव राजस्व
शिमला। प्रदेश सरकार ने एचएएस अधिकारी केआर सैजल को अतिरिक्त सचिव राजस्व-आपदा प्रबंधन नियुक्त किया है। बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया कि केआर सैजल के पास निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
विज्ञापन
केआर सैजल को लगाया अतिरिक्त सचिव राजस्व
शिमला। प्रदेश सरकार ने एचएएस अधिकारी केआर सैजल को अतिरिक्त सचिव राजस्व-आपदा प्रबंधन नियुक्त किया है। बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया कि केआर सैजल के पास निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
विज्ञापन