{"_id":"64049b7c8d4247d0090683b3","slug":"education-minister-rohit-thakur-statement-on-former-cm-jairam-thakur-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम मुंगेरी लाल के सपने देख रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम मुंगेरी लाल के सपने देख रहे
Sun, 05 Mar 2023 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:09 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि 10 छात्रों वाले प्राथमिक, 25 छात्रों वाले मिडल और 20 छात्रों वाले हाई स्कूल चालू रहेंगे। इनको बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार को 86,000 करोड़ का कर्ज विरासत में दिया है। इसमें कर्मचारियों को एरियर और महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की धनराशि भी शामिल है। शिक्षा मंत्री ने रविवार को यहां सचिवालय के कमेटी हाल में प्रेस सम्मेलन में कहा कि हिमाचल के बंद किए 286 स्कूलों में छात्रों की संख्या शून्य थी और इनमें शिक्षकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए किसी भी छात्र का पंजीकरण नहीं था। ये संस्थान पूर्व सरकार ने सत्ता से बाहर जाने से छह माह पहले खोले थे। इनके अलावा 19 कॉलेज बंद किए गए, क्योंकि इनमें भी छात्रों का पंजीकरण नहीं था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि 10 छात्रों वाले प्राथमिक, 25 छात्रों वाले मिडल और 20 छात्रों वाले हाई स्कूल चालू रहेंगे। इनको बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 25 छात्र और 65 छात्रों की संख्या वाले कॉलेज भी बंद नहीं होंगे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के तीन हजार से अधिक प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं, जहां सिर्फ एक-एक शिक्षक सेवा दे रहे हैं। ऐसे स्कूलों में उन शिक्षकों को भेजा जाएगा, जो सरकार ने बंद किए हैं। 314 स्कूलों में दूसरे स्कूलों से शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजे हैं। इन स्कूलों में भी बंद हुए स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन