{"_id":"653277c2497d12889b021c73","slug":"education-minister-rohit-thakur-said-six-thousand-posts-of-teachers-will-be-filled-soon-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- शिक्षकों के छह हजार पद जल्द भरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- शिक्षकों के छह हजार पद जल्द भरेंगे
Fri, 20 Oct 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:22 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को रोहड़ू उपमंडल के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा के सभागार में अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-4 का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शीघ्र ही शिक्षकों के छह हजार पद भरे जाएगे। मंत्री ने शुक्रवार को रोहड़ू उपमंडल के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा के सभागार में अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-4 का शुभारंभ किया। यूथ फेस्टिवल 23 अक्तूबर तक चलेगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 काॅलेजों के छात्र भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही प्रदेश साक्षरता में शीर्ष स्थान पर होगा। शिक्षा मंत्री ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा के छात्रावास के लिए छह करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की। महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन