फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Minister Rohit Thakur said 550 PGT Teacher recruitment started soon

Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- 550 पीजीटी के पद भरे जाएंगे, लोकसेवा आयोग पहुंची फाइल

Wed, 27 Sep 2023 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Sep 2023 05:40 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों की भर्ती कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी। लोकसेवा आयोग के माध्यम से शिक्षक भर्ती होंगे।

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur said 550 PGT Teacher recruitment started soon
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 550 पीजीटी भर्ती होंगे। शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए लोकसेवा आयोग को फाइल भेज दी है। आयोग की ओर से अब जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे। नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती भी इसी साल करने की तैयारी है।

विज्ञापन


बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों की भर्ती कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी। लोकसेवा आयोग के माध्यम से शिक्षक भर्ती होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार प्रयासरत है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के माध्यम से 2521 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में नया भर्ती आयोग गठित होते ही इस प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगा। बीते दिनों ही सरकार ने भर्ती आदेश जारी किए हैं। नवंबर तक गठित होने वाले नये आयोग के माध्यम सीधी भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीजीटी और जेबीटी की बैचवाइज भर्ती शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती में आ रही अड़चनों को दूर किया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि इसी वर्ष इस भर्ती को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मिड डे मील के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट प्राप्त नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार अपने स्तर पर ही बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाने का इंतजाम कर रही है।

आपदा में मरहम तक लगाने नहीं आए पीएम मोदी : रोहित
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आपदा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मरहम लगाने भी नहीं आए। केंद्र सरकार ने सिर्फ मौखिक मदद ही की है। एक भी पाई नहीं दी गई। हमने पुरानी पेंशन स्कीम की घोषणा पूरी की है। बाकी वायदे भी पूरे किए जाएंगे। प्रदेश सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

बुधवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने वित्तीय कुप्रबंधन किया। हजारों पद खाली पड़े हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान भी पूरी तरह गलत है। आपदा राशि के अलावा प्रदेश को कुछ नहीं मिला है।


केदारनाथ में जैसे राहत दी गई उसी तर्ज पर हिमाचल को भी विशेष पैकेज मिलना चाहिए। हमारी सरकार विशेष पैकेज देने जा रही है। हिमाचल में आपदा के समय बड़ी-बड़ी बातें की गईं। नड्डा ने भी कहा कि जो हिमाचल मांगेगा, केंद्र पूरी मदद करेगा, लेकिन खोदा पहाड़ निकला चूहा वाली कहावत साबित हुई। शिक्षा मंत्री ने शिमला दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर की ओर से दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस आर्थिक सहायता की बात अनुराग कर रहे हैं, वह एसडीआरएफ के तहत हिमाचल को मिलनी तय थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed