फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education: Education will become expensive in Himachal... Prices of books increased by Rs 10 to 30.

Education: हिमाचल में महंगी होगी पढ़ाई... 10 से 30 रुपये तक बढ़े शिक्षा बोर्ड की किताबों के दाम

Mon, 05 Jan 2026 11:19 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 11:19 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकों के दामों में 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इन कक्षाओं में एनसीईआरटी का नया सिलेबस लागू किया जा रहा है और पाठ्यक्रम पूरी तरह बदल दिया गया है। 

विज्ञापन
Education: Education will become expensive in Himachal... Prices of books increased by Rs 10 to 30.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

 शैक्षणिक सत्र 2026-27 में चौथी से छठी कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को किताबों के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकों के दामों में 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इन कक्षाओं में एनसीईआरटी का नया सिलेबस लागू किया जा रहा है और पाठ्यक्रम पूरी तरह बदल दिया गया है। बोर्ड के अनुसार चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा के लिए इस बार पूरी तरह नई पाठ्य पुस्तकें तैयार करवाई गई हैं। एनसीईआरटी की ओर से किए गए बड़े बदलावों के चलते किताबों की दोबारा डिजाइनिंग और छपाई करवानी पड़ी। प्रिंटिंग लागत बढ़ने का सीधा असर पाठ्य पुस्तकों की कीमतों पर पड़ा है। हालांकि, कुछ किताबों के दाम घटाए भी गए हैं, लेकिन कुल मिलाकर इन कक्षाओं में पढ़ाई महंगी हो गई है। वहीं, सातवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इन कक्षाओं के सिलेबस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में अधिकतर पाठ्य पुस्तकें पिछले वर्ष के दामों पर ही उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

इन  पुस्तकों के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
केवल कुछ किताबों के दामों में आंशिक बढ़ोतरी की गई है। बोर्ड की ओर से सभी कक्षाओं की पुस्तकों के नए मूल्य तय कर दिए गए हैं। चौथी कक्षा की वीणा-2, मैथ्स मेला और छठी कक्षा की विज्ञान व भाषा से जुड़ी कुछ पुस्तकों के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें लागू होने से छोटी कक्षाओं के बच्चों के अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कुछ पाठ्यपुस्तकों की लागत बढ़ने के कारण उनके दाम बढ़ाने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश किताबें विद्यार्थियों को पुराने दामों पर ही उपलब्ध करवाई जाएंगी और केवल कुछ ही पुस्तकों में आंशिक वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष के मुकाबले दाम
  किताब 2025 2026
कक्षा पांचवीं  वीणा-2 87 115
  संतूर 106 98
  मैथ्स मेला 131 165
  ईवीएस 156 126
कक्षा चौथी वीणा-3 99 109
  संतूर 110 100
  मैथ्स मेला 143 149
  ईवीएस 142 139
कक्षा छठी मल्हार 68 90
  पूर्वी 196 87
  दीपाकम 54 95
  गणित प्रकाश 188 197
  खयाल (उर्दू) 33 83
  क्यूरोसिटी 109 186
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed