फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Department: Summer schools can get lunch again from the month of January

मिड-डे मील योजना: ग्रीष्मकालीन स्कूलों में जनवरी माह से फिर मिल सकता है दोपहर का भोजन

Thu, 23 Dec 2021 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 11:27 AM IST
सार

पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो वर्ष बाद फिर योजना शुरू करने की तैयारी हो गई है। कोरोना संकट के कारण मार्च 2020 से सरकारी स्कूलों में दोपहर का खाना नहीं पक रहा है। इन आठ कक्षाओं के सवा पांच लाख विद्यार्थियों को अभी सूखा राशन ही दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Education Department: Summer schools can get lunch again from the month of January
मिड-डे मील योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में जनवरी 2022 से दोपहर का भोजन बनना फिर शुरू हो सकता है। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो वर्ष बाद फिर योजना शुरू करने की तैयारी हो गई है। कोरोना संकट के कारण मार्च 2020 से सरकारी स्कूलों में दोपहर का खाना नहीं पक रहा है। इन आठ कक्षाओं के सवा पांच लाख विद्यार्थियों को अभी सूखा राशन ही दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम (मिड डे मील) को हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में दोबारा शुरू करने को लेकर शिक्षा विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके लिए अब केंद्र सरकार से बजट का इंतजार है। प्रदेश सरकार के शेयर को भोजन बनाने वाले वर्करों के वेतन पर खर्च किया जा रहा है। केंद्र सरकार से बजट मिलते ही इस योजना को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा। एक जनवरी से 15 फरवरी तक शीतकालीन स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में तीन से आठ जनवरी तक अवकाश दिया गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग की योजना है कि जनवरी में ग्रीष्मकालीन स्कूल खुलने पर अगर कोरोना संक्रमण के मामले कम ही रहे तो स्कूलों में दोपहर का भोजन बनाना फिर शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed