फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Department's decision: Pre-primary teachers will be recruited after investigation of NTT institution

शिक्षा विभाग का फैसला: एनटीटी संस्थानों की जांच के बाद होगी प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती

Wed, 23 Mar 2022 10:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Mar 2022 10:31 AM IST
सार

शिक्षा विभाग ने एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन) से संस्थानों को लेकर जानकारी मांगी है। नर्सरी और केजी कक्षाओं के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले शिक्षा विभाग एनटीटी के मान्यता प्राप्त संस्थानों की पड़ताल करना चाहता है। 

विज्ञापन
Education Department's decision: Pre-primary teachers will be recruited after investigation of NTT institution
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में चार हजार शिक्षकों की भर्ती नर्सरी टीचर ट्रेनिंग संस्थानों की जांच के बाद होगी। कोर्ट केस से बचने के लिए शिक्षा विभाग ने एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन) से संस्थानों को लेकर जानकारी मांगी है। नर्सरी और केजी कक्षाओं के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले शिक्षा विभाग एनटीटी के मान्यता प्राप्त संस्थानों की पड़ताल करना चाहता है। प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 70 फीसदी पद एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स करने वालों और 30 फीसदी पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरने का प्रस्ताव है। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता को लेकर कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नर्सरी और केजी की कक्षाओं के लिए भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों में एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स कोटे के 70 फीसदी पदों में से 35 फीसदी बैचवाइज और 35 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। एनसीटीई के नियमों के तहत भर्ती की जाएगी। विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में दस विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने और शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय करने की सिफारिश की गई है। एनसीटीई से शिक्षा विभाग को संस्थानों से संबंधित जानकारी मिलने के बाद भर्ती के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed