फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Campaign: Prayer meetings are still closed in schools even though the cases of Corona have decreased

अमर उजाला अभियान शिक्षा: शिमला में कोरोना के मामले घटे पर स्कूलों में अभी भी प्रार्थना सभाएं बंद

Tue, 22 Mar 2022 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Mar 2022 05:52 PM IST
सार

शिमला में कोरोना के मामले भले ही घट गए हों लेकिन स्कूल अभी किसी भी तरह की ढील नहीं बरतना चाहते। स्कूली बच्चे भी इस माहौल में ढलना शुरू हो गए। विद्यार्थी मास्क लगाकर स्कूल आ रहे हैं। स्कूलों में सैनिटाइजर आदि पूरी व्यवस्था की है। थर्मल स्क्रीनिंग भी अभी हो रही है। स्कूल का जायजा संवाददाता नरेंद्र एस कंवर ने लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट:-

विज्ञापन
Education Campaign: Prayer meetings are still closed in schools even though the cases of Corona have decreased
कोरोनाकाल के बाद कक्षाएं लगाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कोरोना के मामले भले ही घट गए हों लेकिन स्कूल अभी किसी भी तरह की ढील नहीं बरतना चाहते। स्कूली बच्चे भी इस माहौल में ढलना शुरू हो गए। विद्यार्थी मास्क लगाकर स्कूल आ रहे हैं। स्कूलों में सैनिटाइजर आदि पूरी व्यवस्था की है। थर्मल स्क्रीनिंग भी अभी हो रही है। स्कूल का जायजा संवाददाता नरेंद्र एस कंवर ने लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट:-

विज्ञापन


 जगह : सेंट थॉमस स्कूल। नजदीक वेस्ट्रन कमांड। समय : सुबह 11:15 बजे।  स्कूल का गेट बंद है। सुरक्षा कर्मी ने गेट खोला। बोला, साहब तापमान चेक करवाओ। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रजिस्टर में हर आने जाने वाले के नाम दर्ज किए जा रहे हैं। सैनिटाइजर लगाने के बाद स्कूल परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई। स्कूल परिसर में नर्सरी और केजी के बच्चे शिक्षिका की निगरानी में खिलौनों के साथ खेल रहे हैं। कोई हॉर्न बजा रहा तो कोई दोस्त के साथ दो-दो हाथ करता नजर आया। शिक्षकों और बच्चों ने मास्क लगाकर रखे हैं। स्वागत कक्ष में बैठा स्टाफ भी मास्क लगाए हुए है। स्कूल परिसर में सातवीं की गणित की कक्षा चल रही है। शिक्षिका संदीपा बच्चों को पढ़ा रही है। कक्षा में एक बेंच पर दो-दो छात्रों को बैठाया है। सभी ने मास्क लगा रखे हैं। प्रिंसिपल विदुप्रिया चक्रवर्ती ने बताया कि कोरोना के चलते अभी तक सुबह की प्रार्थना सभा नहीं हो रही। 
विज्ञापन


समय 12:50 बजे। नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों को छुट्टी हो गई। अभिभावक गेट पर खड़े और शिक्षक एक-एक कर बच्चों को अभिभावकों के हवाले करने लगे। जमा दो कक्षा की छात्राएं यशिका, सुकृति, रिया, दिया, प्रेरणा और वंशिका ने बताया कि दो अप्रैल को फेयरवेल पार्टी है। इसके लिए डांस प्रैक्टिस कर रही हैं। समय एक बजे स्कूल मैदान में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राएं खुले में बैठकर लंच कर रहे हैं। दयानंद पब्लिक स्कूल, डीएवी लक्कड़ बाजार, लोरेटो कान्वेंट ताराहाल, सेंट एडवर्ड और कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी स्कूल में भी कोविड को लेकर जारी निर्देशों का पालन हो रहा है। स्कूल में कोरोना से बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग अभी तक जारी है। साफ-सफाई का भी विशेष व्यवस्था की गई है। इन स्कूलों में भी प्रार्थना सभाएं अभी बंद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मास्क लगाने की हो गई है आदत
जमा दो कक्षा के विद्यार्थी आंचल, मुस्कान, निहारिका, सिधी सिंह, श्रेया और शगुन ने बताया कि उनका आज फिजिक्स का प्रैक्टिकल था। कहा कि अब मास्क लगाने की आदत हो गई है। मुश्किल से स्कूल खुले हैं, अब जो नियम बनाए हैं, उनका पूरा अनुसरण करती है। 

प्रवेश और छुट्टी की समयसारिणी अलग : चक्रवर्ती
स्कूल प्रधानाचार्य विदुप्रिया चक्रवर्ती ने बताया कि स्कूल में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कक्षाएं चल रही हैं। स्कूल में प्रवेश और बाहर जाने के लिए तीन गेटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्कूल में बच्चों के प्रवेश, लंच ब्रेक और छुट्टी की समयसारिणी इस तरह से बनाई है ताकि भीड़ न लगे। 


स्कूल खुलने से छाई है रौनक
राजधानी शिमला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूलों के खुलने से ऐसा लग रहा है मानों शहर में फिर से जीवन लौट आया हो। रिज, मालरोड पर स्कूल ड्रेस में चलते बच्चों से चहल पहल बढ़ गई है। कुछ स्कूलों में जहां छात्रों की संख्या अधिक है उन स्कूलों को छात्र-छात्राओं को बैठाने की जरूर समस्या पेश आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed