फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ED raids at private hospitals in Himachal's Kullu and Una, scrutinizes records

ED Raids Himachal: कांग्रेस विधायक बाली समेत दो बड़े नेताओं के घरों और आठ निजी अस्पतालों में ईडी की दबिश

Wed, 31 Jul 2024 01:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/मंडी/ऊना/कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/मंडी/ऊना/कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 01:12 PM IST
सार

ईडी ने बुधवार सुबह ऊना में रक्कड़ कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में छापामारी की। वहीं कुल्लू में भी एक निजी अस्पताल में ईडी ने दबिश दी।

विज्ञापन
ED raids at private hospitals in Himachal's Kullu and Una, scrutinizes records
ऊना, कांगड़ा में ईडी की दबिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर इलाज का पैसा डकारने की शिकायतों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस विधायक एवं पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली समेत दो बड़े नेताओं के घरों और आठ निजी अस्पतालों में दबिश दी। बुधवार को सुबह ही ईडी की टीमों ने एक साथ कांगड़ा के चार, कुल्लू के दो, मंडी और ऊना के एक-एक अस्पताल में रिकॉर्ड खंगाला।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान दिल्ली और चंडीगढ़ से 40 गाड़ियों में पहुंचे थे। सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी के अधिकारी अस्पतालों में पहुंचे। ईडी की इस कार्रवाई से हिमाचल में हड़कंप मच गया है। देशभर में 19 जगहों पर यह कार्रवाई हुई है। कांगड़ा और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में निजी क्षेत्र में चल रहे चार नामी अस्पतालों में दबिश हुई है। इनमें से कांगड़ा शहर में फोर्टिस अस्पताल में नगरोटा बगवां के विधायक रघुवीर सिंह बाली की साझेदारी बताई जा रही है। दूसरा श्री बालाजी अस्पताल है, जिसके संचालक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके डॉ. राजेश शर्मा हैं। कांगड़ा जिले में ही दो अन्य अस्पतालों में मटौर में सिटी अस्पताल और नगरोटा बगवां में सूद क्लीनिक में ईडी ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

वहीं, मंडी जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल नीलकंठ में भी ईडी ने आयुष्मान कार्ड के दुरुपयोग के आरोप पर जांच की। इसी अस्पताल के मालिक के घर पर भी दबिश हुई है। कुल्लू जिला में भी हरिहर नाम के दो निजी अस्पतालों में भी ईडी ने रेड मारी। हरिहर अस्पताल के मालिक के मंडी स्थित घर पर भी ईडी ने आयुष्मान लाभार्थियों व उनसे जुड़े दस्तावेज जांचे।

उधर, ऊना में ईडी ने शहर से सटी रक्कड़ काॅलोनी क्षेत्र स्थित बांके बिहारी हेल्थ केयर अस्पताल में दबिश दी। दो अन्य स्थानों पर भी ईडी ने कार्रवाई की है। बांके बिहारी हेल्थ केयर अस्पताल, उसके संचालक के मैहतपुर-बसदेहड़ा स्थित निवास और अस्पताल की एक पूर्व कर्मचारी के नंगल स्थित निवास पर ईडी ने दबिश दी। गौर हो कि जनवरी 2023 में बांके बिहारी हेल्थ केयर अस्पताल में फर्जी कार्ड बनाने का मामला सामने आया था। इसका आरोप अस्पताल में कार्यरत आरोग्य मित्र किरण सोनी पर लगा, जो नंगल की रहने वाली है। विजिलेंस के ऊना थाना में डॉ. सत्येंद्र सिंह ने इसकी शिकायत की थी। उस समय विजिलेंस ने प्राइवेट अस्पताल और संबंधित विभाग से आयुष्मान कार्डों का रिकॉर्ड जब्त किया, तो जांच में 69 कार्ड फर्जी मिले थे। इनमें से 45 कार्ड किरण सोनी ने बनाए थे।

सूचना मिलने के बाद घर लौट रहा हूं : बाली
नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह 29 जुलाई को अपने परिवार समेत छुट्टियां बिताने प्रदेश से बाहर आए हैं। मेरे निवास मजदूर कुटिया पर ईडी के कुछ अधिकारियों के आने की सूचना मिली है। मैं अपने परिवार सहित लौट रहा हूं। हम जांच एजेंसी का सहयोग करेंगे।

यह पड़ताल कर रहा प्रवर्तन निदेशालय
प्रवर्तन निदेशालय यह जांच कर रहा है कि कौन-कौन से मरीज इन अस्पतालों में दाखिल रहे। इलाज के दौरान कौन सी दवाइयां दी गईं, ऑपरेशन या ट्रांसप्लांट के दौरान किन महंगे मेडिकल उपकरणों का उपयोग हुआ और उन पर कितनी राशि खर्च हुई। बताया जा रहा है कि ईडी को ऐसी शिकायतें मिली हैं, जिसमें फर्जी कार्ड बनाकर कई मेडिकल बिल बनाए गए हैं, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed