फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ec meeting decisions: Four new courses in HPU Shimla, students will get digitized degree of UG

एचपीयू शिमला में चार नए कोर्सों को मूंजरी, यूजी की डिजिटाइज्ड डिग्री मिलेगी

Tue, 30 Mar 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Mar 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
ec meeting decisions: Four new courses in HPU Shimla, students will get digitized degree of UG
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में चार नए कोर्सों को मंजूरी दी गई। वहीं स्नातक कक्षाओं (यूजी) की डिग्री को डिजिटाइज्ड करने का फैसला लिया गया। इस दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पारित किया गया। 284 करोड़ के इस कुल बजट को 25 करोड़ के घाटे के साथ स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में छात्रों और कर्मचारियों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ईसी ने केसंग योदोन प्रोजेक्ट एसोसिएट, ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड अध्ययन केंद्र की सेवाओं को स्वयं वित्त पोषित करने को स्वीकृति प्रदान की। विवि में शुरू किए गए नए कोर्स बी.लिब, एम.लिब, एमए रक्षा एवं सामरिक अध्ययन के लिए फ ीस स्ट्रक्चर को अनुमोदित किया है, जिसे लागू कर दिया जाएगा।  यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी (यूआईटी)  को सुचारु रूप से चलाने के लिए विभागों को छ: अलग-अलग विभागों मे आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की। 
विज्ञापन


इसमें विवि में स्थापित की गई विभिन्न पीठों के अध्यक्षों के लिए छुट्टियों से संबंधित समिति की सिफारिशों को स्वीकृति दी गई। शिक्षकों की भर्तियों की प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में भरे गए आचार्यों, सह- आचार्यों तथा सहायक आचार्यों के पदों को स्वीकृति प्रदान करने के साथ चार नए विभागों आर्कोलॉजी, पापुलेशन स्टडीज, डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिपार्टमेंट ऑफ फोरेंसिक साइंस को चलाने को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।  परिषद ने बीडीएस की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए मै0 प्रोफ ाइसिस टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड की दरों को स्वीकृति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों को सरकार के नियमानुसार अपनाने की स्वीकृति दी गई। वहीं प्रो. अनुपमा सिंह लोक प्रशासन विभाग इक्डोल की  प्रतिनियुक्ति को एक साल को बढ़ाया गया। ईसी ने पूर्ण दत्त और जगदीश राम ठाकुर को भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में तीन माह की छूट देकर उप-कुलसचिव के पद पर और अशोक कुमार वर्मा, मदन गोपाल शर्मा को वरिष्ठ निजी सचिव के पद पर पदोन्नति देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। अधिशासी अभियंता ऑटो किशोरी लाल और सहायक कुलसचिव स्थापना शाखा विजय सिंह की सेवाओं को एक वर्ष का विस्तार देने की स्वीकृति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed