फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ease Of Living Index 2020: Shimla ranked first in cities having population less than one million

10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में शिमला रहने लायक देश भर में अव्वल

Thu, 04 Mar 2021 09:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Ease Of Living Index 2020: Shimla ranked first in cities having population less than one million
शिमला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

10 लाख से कम आबादी वाले देश भर के 111 शहरों की सुगमता सूची में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को रहने के लिए सबसे अधिक योग्य शहर आंका गया है। ईज आफ लिविंग इंडेक्स (रहने के लिए) वर्ष 2020 में 111 शहरों का मूल्यांकन किया गया। इसमें शिमला शहर अव्वल आया है। इसके बाद बाद भुवनेश्वर, सिलवासा, काकीनाडा, सलेम, वेल्लोर, गांधीनगर, गुरुग्राम, दावणगेरे और तिरुचिरापल्ली का नाम है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने देश भर के 111 शहरों का मूल्यांकन करने के बाद वीरवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह सूची जारी की। वर्ष 2018 के सर्वेक्षण के अनुसार शिमला शहर देश के 111 शहरों में 92वें स्थान पर था। ईज आफ लिविंग सूचकांक आकलन के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने नोडल अधिकारी नियुक्ति किए थे।

विज्ञापन


इन्हें स्थानीय निकाय के भीतर और बाहर विभिन्न विभागों से संबंधित डाटा एकत्र करके और डिजाइन तैयार कर वेब पोर्टल में दस्तावेजों को अपलोड करना था। यह सर्वेक्षण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया गया। यह सर्वेक्षण पहली फरवरी से शुरू हुआ और 29 फरवरी, 2020 तक चला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधानसभा में बताया कि कोरोना के कारण विकट परिस्थितियां होने के बावजूद प्रदेश का निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होना प्रदेश की कर्तव्य निष्ठा, समर्पण और नागरिक अनुकूलन प्रशासन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। ईज आफ लिविंग सूचकांक आकलन में शिमला को पहला स्थान मिलना बड़ी बात है। उधर, केंद्र सरकार के एस्पिरेशनल जिला कार्यक्रम में चंबा जिले को नीति आयोग की ओर से घोषित रैंकिंग में देश भर के 112 जिलों में चौथा स्थान मिला है।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर रहा चयन का केंद्र
10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़कों का निर्माण, सीवरेज सुविधा, बिजली-पानी, अपराधों में कमी और स्थानीय निकाय की ओर से प्रदान की जाने वाली सेवाओं में प्रशासन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला को मिले सबसे ज्यादा अंक
शहर का नाम                अंक
1. शिमला     60.90
2. भुवनेश्वर     59.85 
3. सिलवासा    58.43
4.काकीनाडा    56.84
5.सलेम    56.40
6.वेल्लोर    56.38
7.गांधीनगर    56.25
8. गुरुग्राम    56
9. दावणगेरे    55.25
10. तिरुचिरापल्ली    55.24

स्मार्ट सिटी धर्मशाला को 37वां स्थान मिला 
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ईज ऑफ लिविंग के इंडेक्स नंबर में धर्मशाला को 37वां स्थान मिला है। नगर निगम परफॉर्मेंस में स्मार्ट सिटी धर्मशाला को देश में 16वां और शिमला को 24वां स्थान मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed