फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   earth hour 2023 will be celebrated on 25 march 2023 in himachal pradesh

Himachal News: 25 मार्च को मनाया जाएगा अर्थ ऑवर, 30 मिनट बंद रहेगी बिजली सप्लाई

Sat, 18 Mar 2023 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Mar 2023 06:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से इस अभियान में सहयोग देने के लिए 25 मार्च को रात्रि 8.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे के मध्य एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
earth hour 2023 will be celebrated on 25 march 2023 in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल में 25 मार्च की रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखकर अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश की जनता से इस विशेष अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। द बिगेस्ट आवर फॉर अर्थ विषय पर केंद्रित अर्थ ऑवर 25 मार्च को रात 8.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे के मध्य मनाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस आयोजन के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर इंडिया (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया) के प्रयासों की सराहना करते हुए इसमें सभी से सहभागिता का आह्वान किया है। कहा कि इस तरह के अभियान प्रकृति एवं लोगों के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध वाले समाज के निर्माण में सहायता करते हैं।
विज्ञापन


इससे प्रकृति के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिलेगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से इस अभियान में सहयोग देने के लिए 25 मार्च को रात्रि 8.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे के मध्य एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वर्तमान सरकार 31 मार्च 2026 तक प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।


ई-वाहनों के संचालन के लिए पहले चरण में छह ग्रीन कोरिडोर वाले राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा। निजी बस एवं ट्रक संचालकों को ई-बसों एवं ई-ट्रकों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान के अलावा चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed