{"_id":"654e4a087b3498567101fc1a","slug":"e-vehicles-will-be-able-to-be-charged-at-petrol-pumps-in-himachal-from-next-month-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Vehicle: हिमाचल में अगले महीने से पेट्रोल पंपों पर चार्ज हो सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electric Vehicle: हिमाचल में अगले महीने से पेट्रोल पंपों पर चार्ज हो सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
Sat, 11 Nov 2023 12:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:51 PM IST
सार
पहले चरण में दिसंबर में प्रदेश के 15 पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अगले महीने से पेट्रोल पंपों पर लोग अपने इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज कर सकेंगे। पहले चरण में दिसंबर में प्रदेश के 15 पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदोस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसएलबी) के पास पैसा भी जमा करवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से विद्युत बोर्ड को प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। आईओसी 17, बीपीसीएल तीन और एचपीसीएल अपने सात पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इनमें से 15 पेट्रोल पंपों पर अगले महीने सेवा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
ई-व्हीकल के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए दिसंबर में प्रदेश के 15 पेट्रोल पंपों पर ई-वहीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की तैयारी है। आईओसी, भारत पेट्रोलियम और हिंदोस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल पंपों पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली बोर्ड के पास पैसा जमा करवाना शुरू कर दिया है। - आरडी नजीम, प्रधान सचिव, परिवहन
विज्ञापन
प्रदेश में 2,423 ई-वाहन पंजीकृत, 1,884 दोपहिया
प्रदेश में करीब 2,423 ई-वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,884 दोपहिया वाहन हैं। बसों की बात करें तो हिमाचल पथ परिवहन निगम ही प्रदेश में ई-बसों का संचालन कर रहा है। निजी ऑपरेटरों ने अब तक ई-बस की खरीद नहीं की है, जबकि प्रदेश सरकार इन पर 50 फीसदी अनुदान दे रही है। प्रदेश में 178 यात्री ई-रिक्शा, और 9 भारवाहक ई-रिक्शा, 43 ई-मैक्सी कैब और 30 ओमनी बसें पंजीकृत हैं। नौ ई-ऑटो (थ्री व्हीलर) भी चल रहे हैं। निगम की बसों को चार्ज करने के लिए निगम के अपने चार्जिंग स्टेशन हैं।