फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   e rickshaw trial successful in chintpurni temple una himachal pradesh

Una News: चिंतपूर्णी में माईदास सदन से मंदिर तक ई-रिक्शा में जा सकेंगे श्रद्धालु

Thu, 29 Dec 2022 08:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 08:23 PM IST
सार

मंदिर ट्रस्ट की तरफ से आधा दर्जन ई-रिक्शा शुरू करने की योजना है। एकतरफा करीब 600 मीटर से अधिक दूरी तक अब श्रद्धालुओं को पैदल नहीं चलना पड़ेगा।

विज्ञापन
e rickshaw trial successful in chintpurni temple una himachal pradesh
ई-रिक्शा में सवार डीसी ऊना राघव शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अब चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालु माईदास सदन से मंदिर तक ई-रिक्शा में जा सकेंगे। चिंतपूणीं में वीरवार को पांच सीटर ई-रिक्शा का ट्रायल सफल रहा।वीरवार दोपहर बाद उपायुक्त राघव शर्मा और एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार व अन्य ई-रिक्शा में सवार हुए। ई-रिक्शा एक समय कुल पांच लोगों को लेकर आसानी से निर्धारित स्थल तक पहुंचा। इस तरह ई-रिक्शा का संचालन चिंतपूर्णी अर्ध पहाड़ी क्षेत्र में सफल।

विज्ञापन


चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह सेवा बाबा श्री माईदास सदन से मंदिर दर्शन के लिए लगी कतार तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए शुरू की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से आधा दर्जन ई-रिक्शा शुरू करने की योजना है। एकतरफा करीब 600 मीटर से अधिक दूरी तक अब श्रद्धालुओं को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। हालांकि ई-रिक्शा का इस्तेमाल मंदिर रोड पर वाहनों की आवाजाही को कम करने के लिए भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रदेश सरकार का फोकस है। ऐसे में चिंतपूर्णी में इलेक्ट्रिक रिक्शा का ट्रायल वीरवार को किया गया, जो सफल रहा। मंदिर न्यास की अगली बैठक में इस ई-रिक्शा को लेकर विस्तार में चर्चा करते हुए निर्णय लिया जाएगा। - राघव शर्मा, उपायुक्त ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा पर लगा सकते हैं सोलर पैनल
इस ई-रिक्शा पर सोलर पैनल स्थापित किया जा सकता है। इससे बैटरी को चार्ज करने का काम भी खत्म हो जाएगा। माह में दो या तीन बार ही बैटरी चार्ज करने पड़ेगी। 2.60 लाख रुपये कीमत के इस ई-रिक्शा की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर साढ़े चार यूनिट बिजली की खपत होती है। जबकि यह एक बार चार्ज होने पर 100 से 140 किलोमीटर तक सफर तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed