कोरोना कर्फ्यू अनलॉक: हिमाचल में प्रवेश के लिए अब ई-पास की जरूरत नहीं, पर्यटकों को बड़ी राहत
बता दें प्रदेश में आज से सभी दुकानों को रोज अब सुबह 9:00 से शाम 8:00 बजे तक खोलने के निर्देश लागू हो गए हैं। जिम, सिनेमाहाल, पार्क, गोल्फ कोर्स, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को खोलने की मंजूरी भी दे दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए अब सरकार के कोविड ई-पास पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करना होगा। प्रदेश सरकार ने बुधवार से प्रदेश में प्रवेश के लिए ई-पास की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इससे पर्यटकों और बाहरी राज्यों में रहने वाले प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अभी तक प्रदेश में प्रवेश के लिए ई-पास लेना पड़ता था। हालांकि 22 जून को कैबिनेट में फैसला लेने के बाद सरकार की ओर से जारी निर्देशों के तहत ई-पास की अनिवार्यता एक जुलाई से खत्म करने की बात कही गई थी। कैबिनेट सुरेश भारद्वाज ने भी प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी थी। लेकिन बुधवार को सरकार ने ई-पास की शर्त खत्म कर दी है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, प्रदेश में अब शनिवार और रविवार को भी बाजार खुले रहेंगे। बुधवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे वीकेंड पर हिमाचल आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी। कारोबारी काफी समय से वीकेंड पर बाजार खेलने की मांग कर रहे थे।
प्रदेश के विभिन्न बैरियरों पर कोविड ई-पास पंजीकरण की जांच के लिए लगाए गए अस्थायी बैरियर भी हटा दिए गए हैं। ऊना जिले के मैहतपुर बैरियर से बुधवार को पंजाब से आने वाले वाहन बिना जांच के ही गुजरे। बैरियर पर वाहनों का टोल टैक्स तो काटा गया, लेकिन ई-पास को लेकर राहत दी गई। ई-पास की जांच के लिए जिले में विभिन्न जगह लगाए अस्थायी बैरियर डीसी ऊना के आदेश पर हटा दिए गए हैं। डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार ई-पास की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसे बुधवार से लागू किया गया है। पंजाब से हिमाचल में प्रवेश करने वालों के ई-पास जांच नहीं की जा रही है। अस्थायी बैरियर हटा दिए गए हैं।
बता दें प्रदेश में आज से सभी दुकानों को रोज सुबह 9:00 से शाम 8:00 बजे तक खोलने के निर्देश लागू हो गए हैं। जिम, सिनेमाहाल, पार्क, गोल्फ कोर्स, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को खोलने की मंजूरी भी दे दी गई है। एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसी दिन से धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई भी एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे। हालां कि, सभी संबंधित विभागों की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया जाएगा। एक जुलाई से सभी सरकारी कार्यालय 100 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे।