फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DSP gave masks and sanitizer to police jawan in Ronhat sirmour himachal pradesh

जवान को मास्क, सैनिटाइजर देने के लिए 120 किमी दूर पहुंच गए डीएसपी

Fri, 03 Apr 2020 04:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोनहाट (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रोनहाट (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Apr 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
DSP gave masks and sanitizer to police jawan in Ronhat sirmour himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस के एक जवान को मास्क और सैनिटाइजर देने के लिए डीएसपी ने 120 किमी का सफर तय किया। छठी आईआरबी बटालियन में तैनात पुलिस के एक अधिकारी ने मिसाल पेश की है। दरअसल, सिरमौर की रोनहाट पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात जवान के पास मास्क और सैनिटाइजर नहीं था।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही छठी आईआरबीएन बटालियन कोलर में तैनात डीएसपी मनोज जोशी गाड़ी में 120 किमी दूर रोनहाट पहुंच गए और जवान को मास्क और सैनिटाइजर दिया। डीएसपी रैंक के अधिकारी की ओर से अपने जवान की सुरक्षा के लिए उठाए गए इस कदम की प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन


कल्याण सिंह, आत्मा राम, जगत सिंह, अरविंद कुमार, ज्ञान प्रकाश, चमेल सिंह, भगत राम, सूरत सिंह ने बताया कि पुलिस के जवान खुद की जिंदगी को खतरे में डालकर दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से जवान के खाने और रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने और उनको सुरक्षा उपकरण देने के लिए 120 किलोमीटर का सफर तय कर रोनहाट आना काबिलेतारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed