{"_id":"5e5e5daa8ebc3eeb5f635c5e","slug":"drug-manufacturing-company-busted-under-the-guise-of-food-license-large-amount-of-stock-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड लाइसेंस की आड़ में दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में स्टॉक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड लाइसेंस की आड़ में दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में स्टॉक जब्त
Tue, 03 Mar 2020 07:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Mar 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
कंपनी से दवा का स्टॉक जब्त
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के फार्मा हब बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक विभाग की टीम ने फूड लाइसेंस के आधार पर एलोपैथिक दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मंगलवार को दबिश देकर भारी मात्रा में दवा का स्टॉक जब्त किया है। जब्त स्टॉक की जांच चल रही है और पता लगाया जा रहा है कि कंपनी ने तैयार की गईं दवाएं कहां सप्लाई की हैं।
विज्ञापन
जांच के दौरान टीम को कंपनी संचालकों के पास सिर्फ फूड लाइसेंस ही मला है। फूड लाइसेंस लेकर दवा निर्माण नहीं किया जा सकता। जानकारी के अनुसार राज्य दवा नियंत्रक विभाग की टीम ने मंगलवार को बद्दी के साई मार्ग पर ग्लेनमार्स फर्म में दबिश दी। कंपनी में दवा उत्पादन चल रहा था। कंपनी का मालिक कानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, जिसके खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
विभाग ने कंपनी से किसी भी तरह के दवा स्टॉक की सप्लाई पर पाबंदी लगा दी है और आगामी 12 घंटों के भीतर दवाओं के उत्पादन और बिक्री की जांच होगी। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मुनीष कपूर ने बताया कि कंपनी के पास लाइसेंस नहीं था। विभाग को खबर मिलते ही कंपनी में दबिश दी और मौके पर दवा निर्माण करते कर्मचारी और दवा का स्टॉक मिला, जिसकी जांच देर रात तक चलेगी। जांच पूरी होने के बाद पूर्व के स्टॉक जांचे जाएंगे और कंपनी से निकली दवाएं जहां भी सप्लाई हुई होंगी, वहां भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन