फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Alert: In Himachal, 23 samples failed including medicines helpful in the treatment of corona

ड्रग अलर्ट: हिमाचल में कोरोना के इलाज में सहायक दवा समेत 23 के सैंपल फेल

Mon, 18 Oct 2021 09:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 09:19 PM IST
सार

सितंबर के ड्रग अलर्ट में हिमाचल की 9 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। देश भर की 43 दवाएं मानकों को पूरा नहीं कर पाई हैं। 9 माह के भीतर अकेले हिमाचल प्रदेश की 58 दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Drug Alert: In Himachal, 23 samples failed including medicines helpful in the treatment of corona
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक)

विस्तार

एशिया में 45 फीसदी दवा उत्पादन करने वाले हिमाचल प्रदेश के उद्योगों की दवाइयां केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। सितंबर के ड्रग अलर्ट में हिमाचल की 9 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। देश भर की 43 दवाएं मानकों को पूरा नहीं कर पाई हैं। 9 माह के भीतर अकेले हिमाचल प्रदेश की 58 दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। ताजा ड्रग अलर्ट के अनुसार कोरोना के उपचार में सहायक दवा, दर्द निवारक, अल्सर, वैक्टीरियल इंफेक्शन, अस्थमा और बुखार आदि की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें सोलन जिला में निर्मित चार, कांगड़ा दो और सिरमौर की तीन दवाएं शामिल हैं। सितंबर में देश भर में 1227 दवाओं के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 1184 ही मानकों पर खरा उतरे हैं। राज्य ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाली कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। बाजार से स्टॉक हटाने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


इन दवाओं के सैंपल हुए हैं फेल
सोलन जिले के आंजी स्थित मैक्सरिलीफ हेल्थ केयर कंपनी में कोरोना संक्रमण के दौरान रोगियों को दी जाने वाली दवा फेविपिराविर टेबलेट, बद्दी स्थित आईबीएन एर्बल कंपनी की दर्द निवारक डेक्लोफेनिक, झाड़माजरी के श्रीराम हेल्थ केयर की अल्सर की दवाई पेंटोप्रोजोल गेस्टो रेजिस्टेंट टेबलेट, कांगड़ा के संसारपुर टैरस स्थित टैरस फार्मास्युटिकल कंपनी की वैक्टीरिया डिजीज की दवा सेफिक्साइम डिस्पर्सिबल, सिरमौर के भंडारीवाला पुष्कर फार्मा के रक्त स्राव को रोकने के लिए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के तीन सैंपल अलग-अलग जगह फेल हुए हैं। कांगड़ा के ही केयर मैक्स फोरमुलेशन कंपनी की बुखार की दवाई पैरासिटामोल, बद्दी के थाना स्थित ऐश्वर्या हेल्थ केयर कंपनी की अस्थमा की बुडेसोनाइड नेब्यूलाइजर सस्पेशियस की दवा के सैंपल फेल हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed