फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drought has taken away the sweetness of litchi, production will also be less

Drought: हिमाचल में सूखे ने छीनी लीची की मिठास, पैदावार भी होगी कम

Thu, 13 Jun 2024 11:43 AM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2024 11:43 AM IST
सार

 फसल झड़ने लगी है। इस वजह से बागवानों के चेहरे मायूस हैं। सूखे की मार के कारण किसानों को लीची की पैदावार कम होने के कारण नुकसान झेलना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Drought has taken away the sweetness of litchi, production will also be less
लीची - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेशभर में पड़ रही प्रचंड गर्मी और बारिश न होने के कारण लीची की फसल पर खासा असर पड़ा है। समय पर बारिश न होने के कारण लीची का आकार घट गया है। फसल झड़ने लगी है। इस वजह से बागवानों के चेहरे मायूस हैं। सूखे की मार के कारण किसानों को लीची की पैदावार कम होने के कारण नुकसान झेलना पड़ेगा। मौसम में नमी नहीं होने से लीची के फलों में मिठास भी कम हुई है। इस वजह से बागवानों की माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में 3750 हेक्टेयर भूमि पर लीची की फसल होती है।

विज्ञापन


वर्ष 2023 में जिले में 3400 मिट्रिक टन लीची का उत्पादन हुआ था। मगर, इस साल लीची के उत्पादन पर काफी असर पड़ेगा। बारिश और भीषण गर्मी के चलते इस बार लीची का गुदा (पल्प) नहीं बना और लीची के आकार में कमी आयी है। लीची के आकार में आयी कमी के चलते कारोबारी को लीची के सही दाम नहीं मिल रहे है। बारिश नहीं होने से इस बार लीची के स्वाद में खट्टापन आया है, जबकि लीची की मिठास सभी को भाती है। इस बार लीची की फसल कम होने से कारोबारियों के माथे पर शिकन साफ दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन

तेज गर्मी और बारिश न होने से लीची की पैदावार पर असर पड़ा है। फल का आकार भी घटा है। सूखे के कारण लीची झड़ रही है। किसान लीची की फसल को बचाने के लिए सिंचाई करें और नमी बरकरार रखने के लिए पौधे के तने के नीचे ग्रास मल्चिंग करें। -कमलशील नेगी, उपनिदेशक, उद्यान विभाग जिला कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed