फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drone used to monitor mining in baddi barotiwala nalagarh: DGP Sanjay Kundu

बीबीएन में ड्रोन से होगी खनन की निगरानी: संजय कुंडू

Fri, 08 Jan 2021 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Jan 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Drone used to monitor mining in baddi barotiwala nalagarh: DGP Sanjay Kundu
बीबीएन पुलिस के साथ बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि बद्दी में अवैध खनन को लेकर अब ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके लिए खनन विभाग ने बद्दी पुलिस को दस लाख रुपये दिए हैं। इससे पुलिस एक ड्रोन खरीदेगी, लेकिन यहां पर चार-पांच ड्रोन लगाने की जरूरत है। खनन विभाग और डीसी सोलन से और धनराशि देने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन


बद्दी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आकाश से निगरानी होने से अवैध खनन में कमी आएगी। पुलिस अंतरराज्यीय सीमा पर सही तरीके से मॉनीटरिंग भी कर पाएगी। इसके अलावा बीबीएन में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम नंबर प्लेट रीडिंग को लागू करना चाहते हैं।
विज्ञापन


अभी यह कुल्लू व मनाली में ही लागू हुआ है। इसके लिए बीबीएनडीए के सीईओ ने पुलिस को बीस लाख रुपये देने की बात कही है। बद्दी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को लेकर एक कंट्रोल रूम बनाया है, जिसमें 1150 कैमरे लगे हैं। इस वर्ष इन कैमरों की संख्या को दो हजार तक लाने की योजना है। इसके तहत पूरे जिले को कवर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed