{"_id":"6479b2ab47059368700cf7e9","slug":"driver-suffers-heart-attack-in-moving-car-on-suketi-bridge-no-casualties-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गाड़ी चला रहे चालक को हार्ट अटैक, पुल की रेलिंग से टकराकर बंद हुई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गाड़ी चला रहे चालक को हार्ट अटैक, पुल की रेलिंग से टकराकर बंद हुई गाड़ी
Fri, 02 Jun 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Jun 2023 08:09 PM IST
सार
मंडी शहर के महामृत्यंजय चौक पर पर्यटक वाहन चला रहे चालक को अचानक हृदयघात हो गया। इससे गाड़ी पीछे की तरफ चलते हुए नए सुकेती पुल की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन
चलती गाड़ी में चालक को दिल का दौरा पड़ा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी शहर के महामृत्यंजय चौक पर पर्यटक वाहन चला रहे चालक को अचानक हृदयघात हो गया। इससे गाड़ी पीछे की तरफ चलते हुए नए सुकेती पुल की रेलिंग से टकरा गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही शहरी चौकी का दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय चंडीगढ़ नंबर की एक कार आईटीआई चौक से नए सुकेती पुल से मंडी शहर की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
महामृत्यंजय चौक पर पहुंचते ही वाहन चला रहे चालक को अचानक हार्ट अटैक आने पर गाड़ी पीछे की ओर चलने लगी। हालांकि, सड़क पर चल रहे कुछ युवाओं ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन उतराई होने के चलते गाड़ी फुटपाथ पर चढ़कर पुल की रेलिंग से टकरा कर बंद हो गई। चालक के साथ कोई महिला भी बैठी थी। इसने गाड़ी को अनलॉक कर लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन